{"_id":"6924a07ed41164afec01e4cd","slug":"seeds-made-available-to-farmers-for-late-sowing-of-wheat-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144196-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गेहूं की पछेती बिजाई के लिए किसानों को बीज उपलब्ध करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गेहूं की पछेती बिजाई के लिए किसानों को बीज उपलब्ध करवाया
Mon, 24 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के सहयोग से गांव बीघड़ में गेहूं की पछेती बिजाई के लिए अनुसूचित जाति के पात्र किसानों को बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को बताया गया कि उच्च गुणवत्ता वाला यह गेहूं बीज चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार की ओर से उपलब्ध करवाया गया है, जो पछेती परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट उत्पादन क्षमता प्रदान करता है।
इस मौके पर कृषि विकास अधिकारी डॉ. अंकित ढिल्लों ने किसानों को बिजाई से पहले बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, रोग एवं कीट नियंत्रण संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सिफारिशों का पालन कर किसान पछेती बिजाई के बावजूद भी अधिकतम उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने किसानों को यह भी सलाह दी कि किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान या मार्गदर्शन के लिए वे विभागीय अधिकारियों से नियमित संपर्क बनाए रखें। कार्यक्रम में गांव के सरपंच हरीकिशन, मनोज, जगमीत, फील्डमैन अनिल गोदारा सहित बीघड़, चपलामोरी, मताना, ढाणी मियां खां, सालमखेड़ा के अनेक किसान उपस्थित रहे।