{"_id":"6727bf8bf6c5072b5504eef2","slug":"security-of-showroom-increased-after-firing-four-teams-formed-to-catch-miscreants-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-124499-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फायरिंग के बाद शोरूम की बढ़ाई गई सुरक्षा, बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फायरिंग के बाद शोरूम की बढ़ाई गई सुरक्षा, बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित
Sun, 03 Nov 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव माजरा में घटना के बाद तैनात डायल 112 की गाड़ी।
फतेहाबाद। गांव माजरा में शनिवार अपराह्न साढ़े चार बजे बाइक पर सवार होकर आए युवकों द्वारा प्रेम वस्त्र भंडार के सामने धमकी भरा पत्र फेंककर फायरिंग करने के मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए और सदर पुलिस टीमें शामिल हैं।
टीमों ने रविवार को आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाले और युवकों की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा है। वहीं फायरिंग के बाद पुलिस ने शोरूम की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सदर थाना की पीसीआर, डायल 112 की टीम भी मौके पर तैनात की गई है।
हालांकि घटना के बाद से गांव माजरा में आम दिनों की तरह चहल-पहल रही। प्रेम वस्त्र भंडार पर भी ग्राहकों की दिनभर भीड़ रही। इसके अलावा अन्य शोरूम पर भी लोग खरीददारी करने के लिए पहुंचे। प्रेम वस्त्र भंडार के संचालक प्रेम कुमार ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सहयोग मिल रहा है और सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
- यह था मामला
गांव माजरा में कपड़ों के थोक विक्रेता प्रेम वस्त्र भंडार के बाहर शनिवार अपराह्न करीब 4 बजकर 27 मिनट पर बाइक पर सवार होकर नकाबपोश तीन युवक आए और उन्होंने शटर की तरफ फायरिंग की। इसके बाद एक युवक द्वारा धमकी भरा पत्र फेंका गया। जिसमें 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। पत्र में सुरेंद्र फतेहाबाद का जिक्र है और कहा गया है कि मुझे 20 लाख चाहिए मतलब चाहिए। ये तो ट्रेलर है वरना अगली वारदात में कुछ भी हो सकता है।
-
गांव माजरा में कपड़ा व्यापारी के यहां अपराधियों द्वारा फायरिंग करके 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात करके अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग की गई है। दिन-दहाड़े अपराधियों द्वारा दुकान पर फायरिंग करके 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने से प्रदेश के व्यापारियों में भय का माहौल है। प्रदेश सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
- बजरंग गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
- मामले में चार टीमों का गठन किया गया है। जिसमें सीआईए और सदर पुलिस की टीमें शामिल हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- कुलवंत सिंह, डीएसपी, फतेहाबाद।