फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sector officer plays an important role in elections

चुनाव में सेक्टर ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका : डॉ. जयवीर यादव

Thu, 19 Sep 2024 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Sector officer plays an important role in elections
सेक्टर ऑफिसर की बैठक लेते फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के आरओ एवं एसडीएम डॉ. जयवीर यादव। 
फतेहाबाद। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जयवीर यादव ने सेक्टर ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि वे अपने निर्धारित पोलिंग बूथों पर सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं जांचें। लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान का सबको अधिकार है और मतदाता को मतदान करने के लिए सुविधाएं देना हम सबका कर्तव्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता को मतदान करने में कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए, इसकी सारी व्यवस्थाएं सेक्टर ऑफिसर को ही करनी होती है। इसलिए सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने बूथों का भ्रमण कर लें और इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर अपने-अपने बूथों की रिपोर्ट सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के साथ शेयर करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर के साथ एक-एक पुलिस ऑफिसर की भी नियुक्ति की गई है। वे आपसी तालमेल के साथ सभी बूथों की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करें। सेक्टर ऑफिसर अपने बूथों पर जाए और गांवों में सभी पहलुओं की जांच करें। किसी मतदाता को कोई डरा, धमका या प्रलोभन देने का प्रयास कर रहा है तो इसकी रिपोर्ट भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर ईवीएम की भी अच्छी से ट्रेनिंग ले लें और मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों के साथ तालमेल बनाएं। 85 उम्र पार और दिव्यांग मतदाताओं का घर से मतदान करवाया जाएगा। उस प्रक्रिया में भी सेक्टर ऑफिसर तैनात रहकर मतदान प्रक्रिया पूरी करवाएं।


दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन मिलेगी विशेष सुविधाएं : डीसी
फतेहाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं तथा 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को मतदान के दिन विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इस दिन दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर, वॉलंटियर्स दिए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं को घर से लाने व छोड़ने की सुविधा दी जाएगी। दिव्यांग फार्म भर कर घर से मतदान करवाने की सुविधा भी ले सकेंगे। दिव्यांग मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की सक्षम मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके दिव्यांगता का प्रकार ऑनलाइन मार्क कर सकते हैं तथा व्हीलचेयर या पिक एंड ड्रॉप की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दिव्यांग तथा 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं की मार्किंग का कार्य भी किया जा रहा है। टोल फ्री नंबर 1950 की सुविधा प्रारंभ की जा चुकी है। जिस पर मतदाता कॉल करके मतदाता पंजीकरण व मतदान से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करवाकर समाधान करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed