{"_id":"604909a08ebc3ee63965e02b","slug":"second-dose-of-vaccine-given-to-109-people-including-sp-fatehabad-news-rtk599308781","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी समेत 109 लोगों को दी गई वैक्सीन की दूसरी डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी समेत 109 लोगों को दी गई वैक्सीन की दूसरी डोज
विज्ञापन
लालबत्ती चौक पर सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना से बचाव के लिए जिले में बुधवार को 10 अस्पतालों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में शामिल पात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इस दौरान एसपी को कोराना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। जिले में कुल 283 लोगों का टीकाकरण हुआ।
बता दें कि बुधवार को 141 बुजुर्गों व 23 गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जिले में 174 लोगों को वैक्सीन की पहली और 109 को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पॉलीक्लीनिक में वैक्सीन की दूसरी डोज ली। स्वास्थ्य विभाग कनी रिपोर्ट के मुताबिक अभियान के तहत बुधवार को कोरोना वैक्सीन की 33 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी और 6 को पहली, 76 फ्रंटलाइन वर्कर्स कोर दूसरी और 4 को पहली डोज लगाई गई। टीकाकरण अभियान नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, पॉलीक्लीनिक, टोहाना, रतिया उप नागरिक अस्पताल, पीएचसी नागपुर, सीएचसी जाखल तथा पीएचसी समैन में चलाया गया।
रतिया ग्रामीण क्षेत्र में दो संक्रमित मरीज मिले
कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। बुधवार को रतिया ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 188 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। जिले से दो संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में फिलहाल कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 15 रह गई है।
विज्ञापन
बिना मास्क वालों को देना होगा सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से एक बार फिर से शहर में कोरोना सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं। अगर कोई बिना मास्क मिलता है तो उसे कोरोना सैंपल देना होगा अगर नहीं देता है तो उसका चालान कटेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लालबत्ती चौक पर अभियान चलाया। यहां पर बिना मास्क मिले 25 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए।

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाते पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार।- फोटो : Fatehabad