फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Second accused of firing on Mukesh of Hisar also arrested

हिसार के मुकेश पर गोली दागने का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Second accused of firing on Mukesh of Hisar also arrested
हिसार के गांव भोडिया बिश्नोइयां निवासी मुकेश की हत्या के प्रयास के दूसरे आरोपी मताना निवासी विष्णु उर्फ नन्हा को भी पुलिस ने धर दबोचा। इसी मामले में रविंद्र उर्फ खेमा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शहर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को बीती 10 मई को दी गई शिकायत में हिसार के गांव भोडिया बिश्नोईयां निवासी 24 वर्षीय मुकेश ने बताया था कि वह 7 मई को ढाणी मताना में दोस्त राज कुमार उर्फ कालू से मिलने आया था। ढाणी में बने एक कमरे में वह राज कुमार का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान राज कुमार का पड़ोसी विष्णु व राज कुमार की मौसी का लड़का खेमा उर्फ रविंद्र भी वहां आ गए। मुकेश ने बताया कि विष्णु ने कुछ समय पहले कुछ रुपये उधार लिए थे। विष्णु को सामने देखकर उसने रुपये वापस मांगे। इसी बात पर विष्णु तैश में आ गया। विष्णु ने अपने दोस्त रविंद्र उर्फ खेमा के साथ मिलकर पिस्तौल से उस पर गोली दाग दी। होश आने पर वह अस्पताल में भर्ती हुआ। जहां पुलिस ने उसके बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने आरोपी विष्णु की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed