फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Science model of student from Fatehabad Haryana selected for Inspire Award

इंस्पायर अवॉर्ड: पहली बार राष्ट्रपति भवन में लगेगा सरकारी स्कूल के छात्र का विज्ञान मॉडल, जानिए क्या है खासियत

Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

इंस्पायर अवॉर्ड छात्र ने बनाया ऊंचाई के हिसाब से समायोज्य बेंच बनाया है। इससे पेड़ कटने से बचेंगे और सरकार पर भी बोझ कम होगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा में 8 विद्यार्थियों के मॉडल इंस्पायर मानक के लिए चयनित हुए हैं।

विज्ञापन
Science model of student from Fatehabad Haryana selected for Inspire Award
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित बेंच को दिखाता छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकारी स्कूल के विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, इसे साबित कर दिखाया है हरियाणा के फतेहाबाद के गांव गाजूवाला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र विशाल ने। विशाल ने ऐसा विज्ञान मॉडल बनाया है जिसका इंस्पायर अवॉर्ड को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ये ही नहीं, विशाल का मॉडल राष्ट्रपति भवन में भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन


जिले से पहली बार सरकारी स्कूल के किसी छात्र का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। अगर राष्ट्रीय स्तर पर मॉडल चयनित होता है तो राष्ट्रपति अवार्ड देकर सम्मानित करेंगे। इसके अलावा एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिलेगा। 
विज्ञापन


विद्यार्थी ऊंचाई के हिसाब से बेंच को कर सकेंगे ऊपर-नीचे 
इंस्पायर अवार्ड के लिए शिक्षा विभाग ने जिले से आवेदन मांगे थे। जिला स्तर पर प्रतियोगिता के लिए 40 छात्रों के मॉडल चयनित हुए। जिला प्रतियोगिता से 8 मॉडलों को चयनित कर प्रदेश स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया गया। प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जिले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गाजूवाला के छात्र विशाल का मॉडल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक विशाल ने ऐसा बेंच बनाया है जो ऊंचाई के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकता है। इससे विद्यार्थी को लिखने और पढ़ने में दिक्कत नहीं होगी। खुद ही बेंच को ऊंचाई के मुताबिक ऊपर-नीचे कर सकता है। इससे फायदा ये है कि सरकार को छोटे से लेकर बड़े विद्यार्थी के लिए अलग-अलग बेंच नहीं खरीदने पड़ेगा। इसके अलावा बेंच के लिए पेड़ भी कटने से बचेंगे। 

 

राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए जिले के विद्यार्थी का मॉडल चयनित हुआ है। इसे राष्ट्रपति भवन में लगने वाली प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। पहली बार जिले का मॉडल राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुआ है जोकि सबसे बड़ी उपलब्धि है। -पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed