{"_id":"60f07ec58ebc3ef62602556d","slug":"schools-will-open-today-after-107-days-only-50-percent-students-will-be-able-to-come-to-school-fatehabad-news-rtk617845556","type":"story","status":"publish","title_hn":"107 दिनों बाद आज खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी विद्यार्थी ही आ सकेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
107 दिनों बाद आज खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी विद्यार्थी ही आ सकेंगे स्कूल
विज्ञापन
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते विद्यार्थियों के लिए बंद स्कूल 107 दिनों बाद शुक्रवार से खुलने जा रहे हैं। कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक स्कूल पहुंचेंगे और तीन घंटे पढ़ाई करेंगे। रोजाना 50 फीसदी विद्यार्थी ही स्कूल आ सकेंगे। शुक्रवार से विद्यार्थियों के लिए शुरू हो रही कक्षाओं को लेकर वीरवार को स्कूलों में सफाई अभियान चलाया गया। स्कूलों में शिक्षकों ने कमरों की सफाई करवाई और बेंचों पर नंबर लगाए गए है। रोल नंबर के हिसाब से विद्यार्थियों को बेंच पर बैठना होगा। विद्यार्थी कक्षा में कोई भी सामान शेयर नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों से भी नहीं मिल पाएंगे।
कमरा नंबर देखकर विद्यार्थियों को सीधा कक्षा मेें जाना होगा
स्कूलों में कक्षाओं में एंट्री से पहले नोटिस लगाए गए हैं, नोटिस में विद्यार्थियों के कक्षाओं के नंबर दिए गए है। स्कूल में एंट्री करते ही विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग के जरिये जांच होगी और हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। इसके बाद नोटिस बोर्ड पर कमरा नंबर देखकर सीधा अपनी कक्षा में जाना होगा। कक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान न तो प्रार्थना सभा होगी और न ही लंच ब्रेक होगा।
सांसद के आदेश बाद भी नहीं साफ हुई पानी की टंकियां
कोरोना महामारी की शुरूआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने अप्रैल माह में स्कूल बंद कर दिए थे। अब 16 जुलाई से स्कूल दोबार शुरू होने जा रहे हैं। सांसद सुनीता दुग्गल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में पानी की टंकियां साफ करवाने के आदेश दिए थे। लेकिन किसी भी स्कूल में पानी की टंकियों को साफ करने का अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन
ये भी जानिए
विद्यार्थियों पर स्कूल आने का नहीं डाला जाएगा दबाव
विद्यार्थियों को स्कूल आने के लिए माता-पिता का अनुमति पत्र लेकर आना होगा
विद्यार्थियों को स्कूल सुबह 9 बजे पहुंचना होगा।
एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा और आगे वाले विद्यार्थी की सीध में नहीं बैठेगा
विद्यार्थियों का तापमान और हाजिरी अवसर एप पर दर्ज होगी
कोट
विद्यार्थियों को व्हाटसप के जरिये सूचना दे दी है कि उन्हें कब स्कूल आना है और किन नियमों का पालन करना है। स्कूलों में व्यवस्था कर दी गई है। कोरोना गाइडलाइन के मुताबिक विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। सभी विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। निजी स्कूलों को भी नियम अनुसार पढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।