{"_id":"6681bff7cf1c76cb6f03d2b4","slug":"schools-will-open-from-today-if-laborers-were-not-found-then-teachers-cleaned-themselves-with-students-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118697-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आज से खुलेंगे स्कूल, नहीं मिले मजदूर तो शिक्षकों ने विद्यार्थियों संग खुद की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आज से खुलेंगे स्कूल, नहीं मिले मजदूर तो शिक्षकों ने विद्यार्थियों संग खुद की सफाई
विज्ञापन
फतेहाबाद के सरकारी स्कूल की छत की सफाई करते हुए स्कूल मुखिया और विद्यार्थी
फतेहाबाद। ग्रीष्मकालीन अवकाश रविवार को खत्म हो गए और सोमवार को एक बार फिर से स्कूल खुलने जा रहा हे हैं। स्कूल खुलने से पहले विद्यार्थी जहां तैयारियों में जुटे रहे वहीं सरकारी स्कूलों में मुखियाओं और शिक्षकों ने स्कूलों में पहुंचकर खुद सफाई की। प्राइमरी समेत कई स्कूलों में पार्ट टाइम कर्मचारी का पद खाली होने से रविवार को खुद ही शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई करनी पड़ी। सफाई को लेकर शिक्षा विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए थे।
जिले में 620 सरकारी स्कूल हैं, सोमवार को स्कूल खुलने के चलते कई जगहों पर शिक्षक स्कूलों में पहुंचे। सफाई को लेकर मजदूर ढूंढने का प्रयास किया लेकिन धान बिजाई के चलते नहीं मिले तो खुद ही सफाई की। स्कूल मुखियाओं ने पानी की टंकियों को भी साफ करवाया, इसके अलावा शौचालयों की भी सफाई करवाई गई। करीब 40 दिनों से स्कूल बंद थे। स्कूलों में पार्ट टाइम कर्मचारी के अलावा चौकीदार भी नहीं हैं। इसी कारण स्कूलों की लंबे समय से देखभाल भी नहीं हुई।
निजी स्कूलों ने विद्यार्थियों को भेजा शेड्यूल
स्कूल बसें भी एक बार फिर से सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। रविवार को निजी स्कूलों द्वारा बसों का रूट अनुसार समय शेड्यूल विद्यार्थियों को भेजा गया। निजी स्कूलों ने प्राइमरी विंग और सीनियर सेकेंडरी के अलग-अलग समय निर्धारित किए हुए हैं।
विज्ञापन
ये है जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति
खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल
फतेहाबाद 104 20 16 25 165
भूना 52 4 6 21 83
भट्टूकलां 38 6 5 17 66
टोहाना 67 18 4 20 109
रतिया 92 26 3 24 145
जाखल 33 8 2 9 52
कुल 386 82 36 116 620
कोट
प्राइमरी स्कूलों में पार्ट टाइम सफाई कर्मचारियों के पद खाली हैं। विभाग ने पत्र जारी करके निर्देश दे दिए लेकिन सफाई करवाने को लेकर व्यवस्था नहीं की। इसके चलते शिक्षकों को खुद सफाई करनी पड़ी है। धान लगाने के सीजन के चलते मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं।
- देवेंद्र सिंह दहिया, स्कूल मुखिया, राजकीय प्राइमरी स्कूल अहरवां
कोट
सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो गए हैं। विद्यार्थियों के पहुंचने से पहले सफाई करवाई जाए। पानी की टंकियों और शौचालयों की सफाई को भी प्राथमिकता के तौर पर करवाया जाए।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी