{"_id":"618ab7e7edc6d236cd477e0d","slug":"schools-that-do-not-deposit-sports-funds-will-not-be-able-to-participate-in-sports-competitions-fatehabad-news-hsr616454180","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स फंड जमा न करवाने वाले स्कूल नहीं ले पाएंगे खेल प्रतियोगिता में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स फंड जमा न करवाने वाले स्कूल नहीं ले पाएंगे खेल प्रतियोगिता में भाग
विज्ञापन
दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। इस बार खेल प्रतियोगिताओं में वह विद्यालय भाग नहीं ले पाएंगे जिन्होंने शिक्षा विभाग को स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं करवाया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं कि 2020-21 और 2021-22 का स्पोर्ट्स फंड जमा न करवाने वाले स्कूलों को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं शिक्षा विभाग ने खेल प्रतियोगिताओं को लेकर खेल कैलेंडर भी जारी कर किया है। 11 नवंबर से 13 तक खंड और 14 नवंबर से 17 तक जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग द्वारा कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, हैंडबॉल, योगा, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल, जूडो, साइकिलिंग, हॉकी, बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। लड़कियों की प्रतियोगिता फतेहाबाद में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द, भट्टूकलां में गांव किरढ़ान, भूना में राजकीय कन्या स्कूल, टोहाना में जमालपुर शेखां के कस्तूरबा गांधी विद्यालय, रतिया में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखल में केएम सरस्वती स्कूल में प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा लड़कों की होने वाली प्रतियोगिता राजकीय हाई स्कूल भोडिय़ा खेड़ा, भट्टूकलां में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेखुपुर दड़ोली, भूना में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, टोहाना में महाराजा अग्रसेन स्कूल, रतिया में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल तथा जाखल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथूवाल में आयोजित होगी।
ये रहेगा खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
दिन आयु वर्ग
11 नवंबर 17-19 लड़कियां
12 से 13 नवंबर 17-19 लड़के
असमंजस में विद्यार्थी परीक्षा दे या खेलों में लें भाग
शिक्षा विभाग 12 नवंबर को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे को लेकर परीक्षा लेने जा रहा है। इसी दिन खंड स्तर पर प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही है। ऐसे में विद्यार्थी असमंजस में हैं कि खेल प्रतियोगिता में भाग लें या परीक्षा दी जाए। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ऐसे विद्यार्थी अगले दिन खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
कोट
खेल प्रतियोगिताओं को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। 12 नवंबर को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे को लेकर परीक्षा है। जो विद्यार्थी खेलों में भाग ले रहा है वह 12 नवंबर को परीक्षा देने के बाद 13 नवंबर को खेलों में भाग ले सकता है।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी