फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School heads will have to prepare by calling students on holidays in board examinations

Fatehabad News: बोर्ड परीक्षाओं में छुट्टी के दिन छात्रों को बुलाकर करवानी होगी स्कूल मुखियाओं को तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
School heads will have to prepare by calling students on holidays in board examinations
भूना में डीईओ की बैठक में मौजूद स्कूल मुखिया।
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले तैयारियों को लेकर हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुखियाओं के साथ भूना के मॉडल संस्कृति स्कूल में बैठक ली। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने स्कूल मुखियाओं को सख्त निर्देश दिए कि छात्रों को यूनिफॉर्म में परीक्षा केंद्र तक छोड़ना होगा। पेपर के बाद अगले पेपर तक छुट्टी के दिन छात्रों को स्कूल में बुलाकर तैयारी करवानी होगी। बोर्ड परिणाम खराब रहा तो स्कूल मुखियाओं पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने प्री बोर्ड परीक्षा परिणाम में खराब रिजल्ट वाले स्कूल मुखियाओं से भी जवाब तलब किया और परिणाम सुधारने के निर्देश दिए। डीईओ ने स्कूल मुखियाओं को कहा कि अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर तैयारी करवाई जाए। बैठक में परिवार पहचान पत्र में वेरिफिकेशन का काम जल्द निपटाने को लेकर भी मंथन किया गया।
विज्ञापन

बिना अनुमति छुट्टी पर गए तो होगी कार्रवाई
खंड शिक्षा अधिकारी या स्कूल मुखिया अगर बिना अनुमति छुट्टी पर जाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में डीईओ सिहाग ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आया है कि स्कूल मुखिया बिना अनुमति छुट्टी पर रहते हैं और दूसरे साथी रजिस्टर में दर्ज कर देते हैं। संबंधित अधिकारी से छुट्टी पास करवाने के बाद ही जाएंगे। अगर बिना अनुमति छुट्टी पर जाते हैं तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टारगेट से 15 फीसदी कम रहा है परिणाम
शिक्षा विभाग द्वारा प्री बोर्ड परीक्षाएं ली गई थी। इन परीक्षाओं में परिणाम टारगेट से 15 फीसदी कम रहा है। विभाग ने दसवीं कक्षा के परिणाम को लेकर 80 और बारहवीं के परिणाम को लेकर 95 फीसदी टारगेट निर्धारित कर रखा है लेकिन दसवीं का 64 और बारहवीं का 80 फीसदी परिणाम रहा था।

कोट
भूना में स्कूल मुखियाओं की बैठक ली गई है। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित बनाने, परिवार पहचान पत्र की प्रगति रिपोर्ट व विभाग से जुड़े अन्य लंबित कार्यों को लेकर चर्चा की गई है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed