{"_id":"5fa199408ebc3e9bc4245f10","slug":"school-clerk-corona-infected-fatehabad-news-rtk5813354104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या स्कूल का नवविवाहित क्लर्क कोरोना संक्रमित, शादी में गए स्टाफ सदस्यों ने सैंपल देने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या स्कूल का नवविवाहित क्लर्क कोरोना संक्रमित, शादी में गए स्टाफ सदस्यों ने सैंपल देने से किया इन्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में एक क्लर्क की शादी समारोह में भाग लेने के बाद क्लर्क के पॉजिटिव आने का मामला सामने आया है। इस शादी समारोह में स्कूल के 13 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया था। मामले की सूचना जब स्वास्थ्य विभाग को लगी तो मंगलवार को विभाग की एंबुलेंस स्टाफ सदस्यों का सैंपल लेने पहुंच गई। आरोप है कि स्टाफ के सदस्यों ने अपने सैंपल देने से इंकार कर दिया। बताया गया है कि इन दिनों स्कूल में 250 के करीब बच्चे आ रहे हैं ऐसे में इन बच्चों को खतरे में डाला जा रहा है। स्कूल में शिक्षकों समेत 50 का स्टाफ है। जानकारी के अनुसार स्कूल के स्टाफ सदस्य राजकुमार की 29 अक्तूबर को शादी थी। इस शादी में स्कूल के 13 स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया था। दो दिन बाद राजकुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को हुई तो इन स्टाफ सदस्यों ने अपना सैंपल देने से साफ इनकार कर दिया। जबकि स्कूल में छात्राएं आ रही हैं।
प्रिंसिपल का फोन बंद, इंचार्ज बोले मुझे नहीं पता : मामले को लेकर जब स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा से बात करनी चाही तो मोबाइल नंबर बंद मिला। इसके बाद जब स्कूल के इंचार्ज रामदास से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ नहीं बोलना चाहते।
टीम को सूचना मिली थी कि कोई स्कूल क्लर्क संक्रमित मिला है और उसकी शादी में स्टाफ गया था। स्कूल की तरफ से ही सूची भी आई लेकिन जब टीम गई तो सैंपल करवाने से मना कर दिया गया। तीन से चार शिक्षकों ने ही सैंपल दिया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। - डॉ.मेजर शरद तुली, नोडल अधिकारी, फ्लू क्लीनिक ।
विज्ञापन
मेरे संज्ञान में मामला आया है। बुधवार को सभी शिक्षकों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। अगर कोई जांच नहीं करवाता है तो उसे स्कूल नहीं आने दिया जाएगा और वह छुट्टी पर जा सकता है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।