फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   School bus driver was talking on mobile, traffic police deducted 6500 challan

स्कूल बस चालक मोबाइल पर कर रहा था बात, ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
School bus driver was talking on mobile, traffic police deducted 6500 challan
फतेहाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भूना रोड पर एक निजी स्कूल वैन के चालक का चालान वैन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर किया। चालक स्कूल बस लेकर पुराना बस स्टैंड की तरफ से हिसार रोड की तरफ जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस टीम भूना रोड के पास गश्त कर रही थी टीम के कर्मचारी ने देखा कि वैन चालक गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। कर्मचारी ने उसे रुकवाकर गाड़ी के कागजात चेक किए गए।
विज्ञापन

गाड़ी चालक ने एएसआई हेतराम को कागजात चेक करवाए। एएसआई ने चालक का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर 65 सौ रुपये का चालान किया। एएसआई हेतराम ने बताया कि उनकी टीम के द्वारा चेंकिग अभियान चलाया हुआ है। बिना हेलमेट, तीन सवारी, मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिना मास्क वालों के भी काटे गए चालान :
ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वालों के साथ- साथ बिना मास्क घूम रहे लोगों के भी चालान काटे जा रहे है। मंगलवार को 45 लोगों के मास्क न लगाने पर चालान काटे गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed