फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   SBI Retired Employees Union meeting, discussion on problems

सबीआई रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन की बैठक, समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
SBI Retired Employees Union meeting, discussion on problems
भारतीय स्टेट बैंक के रिटायर्ड अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक अरोड़वंश धर्मशाला में हुई। बैठक में रिटायर्ड कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता एसबीआई रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रधान अशोक तनेजा ने की जबकि संचालन सचिव अशोक बाघला ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि एसबीआई फतेहाबाद मुख्य शाखा के चीफ मैनेजर भास्कर कुमार व रिटायर्ड बैंक कर्मचारी एवं वरिष्ठ नागरिक परिषद के प्रधान हरबंस लाल सेठी रहे। चीफ मैनेजर भास्कर ने कहा कि बैंक आज जिस बुलंदियों को छू रहा है, वह सब कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि बैंक के रिटायर्ड कर्मचारियों व अधिकारियों को किसी तरह की कोई समस्या न हो और उन्हें बैंक द्वारा सभी लाभ दिए जाएं, उनका यह प्रयास जारी रहेगा। बैठक के दौरान एसबीआई कर्मचारी नरेंद्र लांबा व जगदीश मोंगा ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पवन बंसल, भीम बंसल, दर्शन सिंह, सुखदेव गहलोत, रामेश्वर भोभरिया, जसवंत सिंह, रमेश बुद्धिराजा, ओपी मदान, मदनलाल, हुकमचंद, राजकुमार सोलंकी, भारतभूषण भाटिया, कंवरभान चिलाना, परमानंद गिरधर, उमेद सांगा, हुकमचंद, राजेंद्र सिंगला, रामनिवास गुप्ता, सावित्री देवी, विनोद भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed