फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sawan rain started on the first day of June, rain came with strong wind

Fatehabad News: जून के पहले दिन ही लगी सावन सी झड़ी, तेज हवा के साथ आई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sawan rain started on the first day of June, rain came with strong wind
फतेहाबाद में दोपहर के समय हुई हल्की बारिश के दौरान गुजरते हुए वाहन चालक
फतेहाबाद। जिले में जून के पहले दिन ही सावन सी झड़ी लगी हुई है। नौतपा के आठवें दिन भी लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। कूलर और एसी चलाने के बजाय अब सिर्फ पंखें की हवा भी सुकून दे रही है। वीरवार को भी अलसुबह 2 बजे पहले तेज हवा शुरू हुई और फिर तेज बारिश हुई। इससे एकबारगी निचले इलाकों में जलभराव हो गया। सुबह धूप निकलने के बाद जलभराव खत्म हो गया।
विज्ञापन

मौसम सुहावना होने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री से भी नीचे चला गया है। वीरवार शाम को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। सुहाने मौसम के बीच वीरवार से ही स्कूलों की छुट्टियां भी हो गई। इस कारण दिनभर बच्चे कॉलोनियों में बने पार्कों में मस्ती करते नजर आए। बच्चों के साथ-साथ बुजुर्ग भी अब शाम की बजाय दिन में भी पार्कों में ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं। कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 5 जून तक मौसम में इसी तरह ठंडक रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

किसानों को फायदा, बिना सिंचाई ग्वार, बाजरा व मूंग की कर सकेंगे बिजाई
एक सप्ताह से हो रही लगातार बारिश से नरमें की अगैती और पछेती दोनों फसलों को फायदा होगा। किसानों को अब कुछ दिनों तक फसलों की बार बार सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही जिन गांवों में बारिश ज्यादा हुई है, वहां के किसान बिना सिंचाई किए ही ग्वार, बाजरा और मूंग जैसी फसलों की बिजाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed