फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanchs should increase sports facilities in villages, not patronize drug smugglers: DC

सरपंच गांवों में बढ़ाए खेल सुविधाएं, नशा तस्करों की न हो पैरवी : डीसी

Wed, 22 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 22 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs should increase sports facilities in villages, not patronize drug smugglers: DC
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने सभी सरपंचों को निर्देश दिए कि गांवों में खेल सुविधाएं बढ़ाई जाएं और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए। कोई भी जनप्रतिनिधि नशा तस्करों की पैरवी या जमानत में सहयोग न करें और मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के पर्चे के किसी भी प्रकार की सिरिंज उपलब्ध न करवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके उपयोग का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। वे बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित एनकोर्ड एवं नशा मुक्त भारत अभियान की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डीसी ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूल व कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताएं, स्लोगन लेखन व अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायतों व वार्डों में खाली पड़ी इमारतों की नियमित जांच की जाए ताकि इन स्थानों का दुरुपयोग न हो सके। नशा मुक्ति से संबंधित सभी गतिविधियों का नियमित फीडबैक भी लिया जाए। बैठक में एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि जिले में पुलिस की गश्त लगातार जारी है और किसी भी हालत में नशे की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सिरिंज के उपयोग पर रोक लगाई जा रही है तथा खाली स्थानों और खंडहर इमारतों की नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed