फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch of Nadhodi village of Fatehabad sent complaint of Minister Devendra Babli to SC Commission

Haryana: एक और मंत्री की बढ़ सकती है मुश्किलें, सरपंच ने एससी आयोग को भेजी शिकायत

Sat, 07 Jan 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 11:33 PM IST
सार

पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली पर नाढोड़ी के सरपंच ने धमकी देने व अपमानित करने के आरोप लगाए हैं। 2 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने गांव नाढोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच के न पहुंचने पर तैश में आकर राइट टू रिकॉल के जरिये सरपंच बदलने की चेतावनी दे दी थी। 

विज्ञापन
Sarpanch of Nadhodi village of Fatehabad sent complaint of Minister Devendra Babli to SC Commission
देवेंद्र बबली। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में खेल मंत्री संदीप सिंह के बाद अब पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फतेहाबाद के गांव नाढोड़ी के सरपंच के खिलाफ राइट टू रिकॉल लाने और बयानबाजी से आहत नरेंद्र मेहरा ने मंत्री की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में की है। सरपंच ने मंत्री व उनके नुमाइंदों द्वारा धमकियां देने, सार्वजनिक तौर पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए जान का खतरा भी बताया है।
विज्ञापन


चेयरमैन को भेजी शिकायत में सरपंच नरेंद्र मेहरा ने लिखा है कि 2 जनवरी को उनके गांव में पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली आए थे। उनके आने की कोई अधिकारिक सूचना नहीं थी। उस दिन वह रिश्तेदार के साथ बीकानेर गए हुए थे। मंत्री का कार्यक्रम ऐसे व्यक्ति के घर था, जिसके साथ उनकी अनबन है।
विज्ञापन


सरपंच ने लिखा है कि सरपंच का कार्यभार संभालने के बाद अब तक ग्राम पंचायत ने कोई नया कार्य शुरू नहीं किया है। फिर भी उस पर मंत्री ने गड़बड़ी के आरोप जड़ दिए। सरपंच ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों से मंत्री के नजदीकी लोग पुराने विकास कार्यों की पेमेंट करने के लिए उस पर लगातार हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच का आरोप है कि मंत्री व उनके नजदीकी लोग उसे डरा-धमका कर दबाना चाहते हैं। अपनी मनमर्जी से काम करवाना चाहते हैं। सार्वजनिक तऱैर पर मंत्री द्वारा गांव में उसके बारे में अपमानित करने वाले शब्द बोले गए हैं।

उसने आरोप लगाया कि मंत्री के खास व्यक्ति से एक वोट से चुनाव जीतने के कारण मंत्री उससे रंजिश रखे हुए हैं और अनुसूचित जाति का होने के कारण उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सरपंच ने आरोप लगाया कि मंत्री व उसके नुमाइंदों से उसे व उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।

 
यह था मामला
गौरतलब है कि 2 जनवरी को पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने गांव नाढोड़ी में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच के न पहुंचने पर तैश में आकर राइट टू रिकॉल के जरिये सरपंच बदलने की चेतावनी दे दी थी। बाद में सरपंच के समर्थन में कई सरपंचों ने मंत्री के खिलाफ रोष भी जताया। जिले के कुछ सरपंचों द्वारा ई-टेंडरिंग के विरोध और इस मामले को लेकर प्रदेशभर के सरपंचों को 15 जनवरी को टोहाना में एकत्रित करने की मुहिम चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed