{"_id":"65301ef1c2554cfd9009fbf8","slug":"sarpanch-of-jammu-and-kashmir-said-after-seeing-the-library-in-village-doult-this-work-is-commendable-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-7179-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव डूल्ट में लाइब्रेरी देखकर बोले जम्मू कश्मीर के सरपंच, यह कार्य सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव डूल्ट में लाइब्रेरी देखकर बोले जम्मू कश्मीर के सरपंच, यह कार्य सराहनीय
विज्ञापन
जम्मू कशमीर के सरपंचों के साथ पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली।
समैन। जम्मू-कश्मीर से हरियाणा भ्रमण पर आए 40 सरपंचों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को टोहाना के गांव बिढाईखेड़ा स्थित विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के आवास पर पहुंचा। इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने सरपंचों को हरियाणा में गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के सरपंचों ने वहां की ग्रामीण परिस्थितियों और पंचायती राज व्यवस्थाओं के अनुभव साझा किए। बबली व उनके परिवार ने सभी सरपंचों का अभिनंदन किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने गांव डूल्ट व बिढाईखेड़ा का भ्रमण किया।प्रतिनिधिमंडल ने गांव डूल्ट में बनाई गई लाइब्रेरी का दौरा करने के बाद कहा कि यह सराहनीय कार्य है। लाइब्रेरी में गांवों के युवा निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने ग्रे वाटर मैनेजमेंट के तहत किए जा रहे जोहड़ के सुंदरीकरण और नवीकरण के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांवों में बनाए जा रहे कम्युनिटी सेंटर, महिला सांस्कृतिक केंद्र, स्पोर्ट्स कोर्ट का भी भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में युवाओं के लिए निशुल्क व्यायामशाला व जिम बनवाई गई है, जिससे वे काफी प्रभावित हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि यहां के गांव में सफाई व्यवस्था को भी बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया जाता है और यहां के गांवों के चारों तरफ पक्की सड़कों की फिरनी भी अच्छी लगी। दूसरे प्रदेशों की तुलना में हरियाणा प्रदेश की पंचायत काफी आधुनिक है। उन्होंने कहा कि यहां पर ग्रामवासियों को काफी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रहीं।
सरपंच बोले- अपनी सरकार से ऐसे ही प्रयास करने की मांग करेंगे
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से आई सरपंच पिंकी देवी व विकास उपाध्याय ने बताया कि डूल्ट गांव का निरीक्षण किया है। यहां पंचायत मंत्री व पंचायत ने दूरदर्शी तरीके से विकास करवाया है। हम भी अपनी सरकार व प्रशासन से ऐसी ही सुविधाएं गांवों में देने की काम करेंगे।
डूल्ट पंचायत में काफी सीखने को मिला : देवेंद्र सिंह
जम्मू-कश्मीर की सिधो ग्राम पंचायत के सरपंच एडवोकेट देवेंद्र सिंह ने बताया कि डूल्ट व बिढाईखेड़ा पंचायत में बहुत कुछ सीखने को मिला है। यहां की लाइब्रेरी, कम्युनिटी सेंटर, महिला सांस्कृतिक केंद्र विकास की बढ़ती गति दर्शा रहे हैं। ऐसे प्रयास हम भी हमारी पंचायत में करेंगे।