{"_id":"64ff5aa2edbffab01306c1d6","slug":"sarpanch-of-bhundra-accused-of-trying-to-pour-soil-on-drain-of-dirty-water-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-5315-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूंदड़ा के सरपंच पर गंदे पानी के निकासी के जोहड़ पर मिट्टी डालने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूंदड़ा के सरपंच पर गंदे पानी के निकासी के जोहड़ पर मिट्टी डालने के प्रयास का आरोप
Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांव भूंदड़ा के जोहड़ में डाली गई मिट्टी।
भूना। ग्राम पंचायत भूंदडा के सरपंच पर गंदे पानी निकासी के जोहड़ में मिट्टी डालकर अवैध कब्जा करवाने की कोशिश किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को बीडीपीओ को शिकायत देकर सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद इस मामले में गांव के सरपंच व ग्राम सचिव से जवाब मांगा गया है।
पंचायत अधिकारियों ने कहा कि जोहड़ की जमीन पर किसी को भी मिट्टी से भरकर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह का आरोप है कि सरपंच ने शनिवार व रविवार को विभागीय स्तर पर छुट्टी का फायदा उठाकर 200 से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी जोहड़ में डालकर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से कब्जा करने की कोशिश की गई है। कानूनी रूप से जोहड़ को बंद नहीं किया जाना गलत है। उन्होंने बताया कि भूंदडा से रसूलपुर रोड पर कई परिवारों के घरों के गंदे पानी निकासी के लिए वर्षों पुराना जोहड़ बना हुआ है। अब सरपंच ने अपने एरिया में गंदे पानी निकासी के जोहड़ में मिट्टी भरवाकर कुछ निजी लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। जबकि गंदे पानी की निकासी दूसरे दूर के जोहड़ में की जा रही है। बारिश के दिनों में यहां पानी भरेगा और उनके क्षेत्र के लोग प्रभावित होंगे। कुलदीप सिंह ने पंचायत अधिकारी को लिखित शिकायत देकर सरपंच देवेंद्र सिंह के कार्यकाल से संबंधित जन सूचना एक्ट 2005 के तहत भी जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि अगर जोहड़ में डाली गई मिट्टी को मौके से नहीं निकाला गया तो सरपंच के साथ-साथ पंचायत अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करके कार्रवाई के लिए कदम उठाएंगे।
कब्जा नहीं किया बल्कि मेले को लेकर सुविधा के लिए मिट्टी डाली: सरपंच
ग्राम पंचायत भूंदडा के सरपंच देवेंद्र सिंह ने बताया कि 19 सितंबर को गांव में बाबा जोगी पीर में वार्षिक मेला लगना है। उसी के चलते मेले में सुविधाजनक व्यवस्था बनाने के लिए जोहड़ की कुछ जगह पर मिट्टी डाली गई है और अवैध कब्जा किए जाने की कोशिश के आरोप निराधार व राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
जोहड़ से करवाएंगे मिट्टी खाली : एसईपीओ
समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी रामफल मलिक ने बताया कि भूंदडा के कुलदीप सिंह ने शिकायत देकर गंदे पानी निकासी के जोहड़ पर मिट्टी डालकर बंद करवाने का सरपंच पर आरोप लगाया है। सरपंच व ग्राम सचिव से इसका जवाब मांगा गया है और अगर मिट्टी डाली गई है तो उसे खाली करवाया जाएगा।