फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch is also preparing to protest at Union Home Minister Amit Shah's rally.

Fatehabad News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में भी विरोध जताने की तैयारी में सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch is also preparing to protest at Union Home Minister Amit Shah's rally.
फतेहाबाद। ई-टेंडरिंग के खिलाफ सरपंचों और सरकार के बीच गतिरोध थमने की बजाय बढ़ने लगा है। 29 जनवरी को सोनीपत जिले के गोहाना में हो रही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में भी सरपंच विरोध जताने की तैयारी में हैं। इसके लिए गोपनीय रूप से मंत्रणा चल रही है। गृहमंत्री की रैली से पहले 23 जनवरी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के टोहाना हलके के गांव बिढाईखेड़ा में आगमन के दौरान भी सरपंच अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश स्तर पर सरपंच एसोसिएशन का गठन करने के बाद जिला स्तर पर इकाइयां गठित करने का दौर शुरू हो गया है ताकि विरोध को मजबूती दी जा सके। संवाद
विज्ञापन

पंचायत मंत्री के खिलाफ उन्हीं के गृह जिले में तेज हो रहा विरोध
ई-टेंडरिंग और पंचायती राज एक्ट को लेकर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के गृह जिले फतेहाबाद में विरोध तेज होने लगा है। प्रदेश स्तरीय सरपंच एसोसिएशन की बागडोर भी खुद उन्हीं के गृह क्षेत्र टोहाना के सबसे बड़े गांव समैन के सरपंच रणबीर गिल संभाल रहे हैं। सरपंचों ने इस मुद्दे पर पंचायत मंत्री से तो वार्ता करने से भी इंकार कर दिया है। स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा किसी से वार्ता नहीं करेंगे।
विज्ञापन

विरोध के तरीके को नहीं कर रहे सार्वजनिक, गुपचुप बन रही रणनीति
हालांकि, सरपंच एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विरोध के तरीके को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। गुपचुप तरीके से रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -----
गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के विरोध को लेकर अभी फाइनल नहीं हुआ है। इस विषय में बैठक करके अन्य साथियों के साथ चर्चा की जाएगी और फिर विरोध का तरीका तय होगा।
- चंद्रमोहन पोटलिया, प्रदेश प्रवक्ता, सरपंच एसोसिएशन हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed