फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sarpanch accused of embezzlement

सरपंच पर गबन का आरोप, बीडीपीओ ने पुलिस में दी शिकायत

Thu, 31 Dec 2020 10:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch accused of embezzlement
ग्राम पंचायत भूथन खुर्द के सरपंच पर पंचायती जमीन की पट्टा नीलामी राशि का गबन करने के आरोप लगाते हुए बीडीपीओ ने एसपी को पत्र लिखकर सरपंच के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है। बीडीपीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि डीसी एवं एसपी को पत्र भेजकर सरपंच के खिलाफ सरकारी फंड के गबन के मामले पर संज्ञान लेने की मांग की गई है। उक्त सरपंच को बीडीपीओ कार्यालय भूना की तरफ से कई बार पत्राचार किया जा चुका है मगर उसके बावजूद सरपंच ने पंचायती राशि बैंक में जमा नहीं करवाई। सरपंच सुरजीत सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 409 के तहत केस दर्ज करने के लिए लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

बीडीपीओ के पत्र के मुताबिक भूथन खुर्द के सरपंच सुरजीत सिंह ने वर्ष 2020-21 के लिए ग्राम पंचायत क शामलात भूमि की पट्टा नीलामी 17 लाख 26 हजार 825 रुपये में दी थी। इसमें अलग-अलग तीन किस्तों में 15 लाख 67 हजार 98 रुपये बैंक में जमा करवा दिए गए थे परंतु 21 फीसदी ब्याज सहित 1 लाख 59 हजार 727 रुपये की राशि बैंक में जमा नहीं करवाई गई। इसको लेकर ग्राम सचिव सूबेसिंह ने सरपंच को बार-बार आग्रह किया था। मगर सरपंच ने फिर भी राशि जमा नहीं करवाई तो ग्राम सचिव ने बीडीपीओ को लिखित में शिकायत दी। इसके बाद बीडीपीओ कार्यालय द्वारा सरपंच को कई बार नोटिस दिए गए फिर भी सरपंच ने कोई जवाब नहीं दिया तो उसके खिलाफ लिखित पत्र के माध्यम से सदर पुलिस स्टेशन फतेहाबाद में एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत भूथन खुर्द के सरपंच सुरजीत सिंह के पंचायती राशि गबन की शिकायत पर फतेहाबाद सदर थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस जांच के बाद सरपंच के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे पर गबन के आरोप गलत हैं। शामलाती भूमि की बोली छुड़ाने के बाद एक किसान ने पैसे जमा नहीं करवाए। इसलिए मैं वह पैसे बैंक में नहीं जमा करवा पाया। दो दिन में यह पैसा जमा करवा दिया जाएगा। -सुरजीत सिंह, सरपंच, गांव भूथन खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed