फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Saral portal remained closed for the fourth day, one thousand files stuck

Fatehabad News: चौथे दिन भी बंद रहा सरल पोर्टल, एक हजार फाइलें अटकीं

Wed, 02 Apr 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saral portal remained closed for the fourth day, one thousand files stuck
 नगर परिषद कार्यालय में पोर्टल बंद के कारण रूका जन्म-मृत्यु पंजीकरण का काम
फतेहाबाद। सरल पोर्टल और नगर निकाय का नो ड्यूज सर्टिफिकेट (एनडीसी) पोर्टल बुधवार को भी बंद रहा। सरल पोर्टल पिछले चार दिनों से बंद है तो एनडीसी पोर्टल 31 मार्च की रात को बंद कर दिया गया था। पोर्टल बंद होने के चलते सरल पोर्टल पर करीब एक हजार फाइलें अटकी पड़ी हैं। इसके अलावा एनडीसी पोर्टल बंद होने से प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 500 से ज्यादा फाइलें रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

सरल पोर्टल पर सरकार की तरफ से 400 से ज्यादा सेवाएं उपलब्ध हैं। जिसमें जन्म-मृत्यु पंजीकरण, आय प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, फसल पंजीकरण आदि सेवाएं शामिल हैं। सीएससी संचालकों का कहना है कि पोर्टल रविवार से बंद है। पोर्टल खोलने पर एरर आ रहा है। बुधवार शाम को पोर्टल तो शुरू हुआ लेकिन धीमा होने के कारण काम नहीं हो पा रहा। नहीं जमा हो रहा है प्रॉपर्टी टैक्स :
विज्ञापन

एनडीसी पोर्टल बंद होने के चलते प्रॉपर्टी टैक्स भी जमा नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों की माने तो पोर्टल पर दो दिन तक नया रिकॉर्ड अपडेट होने के कारण बंद किया गया है। वीरवार को उम्मीद है पोर्टल चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद ने लगाया नोटिस लिखा- धैर्य बनाएं रखें

एनडीसी पोर्टल बंद होने के कारण बुधवार को लोग नगर परिषद कार्यालय के चक्कर काटते रहे। लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण काम नहीं हो पाया। नगर परिषद प्रशासन ने कार्यालय में नोटिस लगाया कि एनडीसी पोर्टल बंद है, धैर्य बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed