फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Samples passed, cataract and ear-nose surgery will start from today

Fatehabad News: सैंपल पास, मोतिया बिंद और कान-नाक की आज से शुरू होगी सर्जरी

Tue, 19 May 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Samples passed, cataract and ear-nose surgery will start from today
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओटी का निरीक्षण करते हुए अ​धिकारी संवाद
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में फरवरी माह से बंद पड़ी ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सेवाएं अब दोबारा शुरू होने जा रही हैं। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से संक्रमण संबंधी जांच रिपोर्ट में ओटी के सैंपल पास होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने बुधवार से आंखों में मोतियाबिंद, कान-नाक-गला (ईएनटी) की सर्जरी शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ओटी के शुरू होने से लंबे समय से ऑपरेशन का इंतजार कर रहे मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि सिजेरियन डिलीवरी और सामान्य ऑपरेशन के लिए अभी इंतजार करना होगा। अस्पताल की ओटी मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के चलते फरवरी माह से बंद थी। इस दौरान अस्पताल में केवल सामान्य उपचार और सीमित स्वास्थ्य सेवाएं ही उपलब्ध थीं।
विज्ञापन


ऑपरेशन थिएटर दोबारा शुरू करने से पहले संक्रमण की स्थिति जांचने के लिए शनिवार को सैंपल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजे गए थे। हाल ही में आई रिपोर्ट में सभी सैंपल मानकों के अनुसार पाए गए जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ओटी संचालन की अनुमति दे दी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल मोतियाबिंद और ईएनटी से जुड़े ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सिजेरियन डिलीवरी और दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) ऑपरेशन के लिए मरीजों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। अस्पताल में रिकवरी कक्ष पूरी तरह तैयार नहीं होने के कारण इन जटिल ऑपरेशनों की अनुमति फिलहाल नहीं दी गई है। रिकवरी रूम का काम पूरा होने के बाद ही इन सेवाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

-

जाना पड़ रहा था निजी अस्पताल

ओटी बंद रहने के कारण मरीजों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भर या दूसरे फिर अन्य जिलों का रुख करना पड़ रहा था। खासकर मोतियाबिंद और ईएनटी मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब सेवाएं शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।


-

रिकवरी कक्ष का कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके तैयार होते ही सिजेरियन डिलीवरी और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी भी शुरू कर दी जाएंगी ताकि मरीजों को सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed