फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Samples for nine people including two doctors

दो डॉक्टर समेत नौ लोगों के लिए सैंपल

Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Samples for nine people including two doctors
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस का सामुदायिक संक्रमण जांचने के लिए बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में 9 लोगों के सैंपल लिए हैं। इसमें नागरिक अस्पताल के दो डॉक्टर, तीन स्टाफ नर्स और चार मरीज शामिल हैं। विभाग ने सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान ने बताया कि फ्लू क्लीनिक में जांच के लिए आए चार मरीजों को खांसी, बुखार और सांस की तकलीफ थी, जांच के लिए इन लोगों का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा फ्लू क्लीनिक में तैनात दो डॉक्टर और तीन स्टाफ नर्स के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय की तरफ से रैंडम सैंपलिंग के आदेश जारी हो रखे हैं।
विज्ञापन

प्रसूता की रिपोर्ट आई निगेटिव : उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मंगलवार तक भेजे गए 103 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग थी। बुधवार को 17 सैंपलों की लैब से रिपोर्ट आई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। इसमें प्रसुता की रिपोर्ट भी शामिल है जो कि निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन

सामुदायिक संक्रमण जांचने के लिए रैंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके तहत नागरिक अस्पताल से दो डॉक्टर, तीन स्टाफ सदस्य तथा चार मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा 17 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। टीमें डोर टू डोर सर्वे कर रही हैं। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed