फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sample sent to 12 people including 2 doctors

दो चिकित्सकों सहित 12 लोगों के भेजे सैंपल

Sun, 12 Apr 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sample  sent to 12 people including 2 doctors
जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में महिला की डिलिवरी के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उसे कोरोना आशंकित मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया और बच्ची को नर्सरी में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों की टीम ने आइसोलेशन वार्ड में प्रसूता, डिलिवरी करने वाली दो डॉक्टर, दो स्टाफ नर्स, दो सुरक्षाकर्मी तथा पांच महिला मरीजों के सैंपल भी लिये।
विज्ञापन

टीम ने सभी के सैंपल लेकर रोहतक पीजीआई लैब में भेज दिए। सोमवार दोपहर तक इन सभी की रिपोर्ट आने की उम्मीद है। मामले के मुताबिक फतेहाबाद निवासी एक महिला को डिलीवरी के लिए नागरिक अस्पताल में लाया। यहां पर डिलिवरी के बाद महिला ने कहा कि उसके बुखार, खांसी, जुकाम की शिकायत है। डॉक्टरों ने उसमें आए लक्षणों को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कर दिया। इसके अलावा डिलिवरी के दौरान मौजूद डॉक्टर व स्टाफ के सैंपल लिए। डॉक्टरों का कहना है कि कई कारणों से इस तरह के लक्षण आ जाते हैं। 99.9 फीसद ये ही माना जा रहा है कि महिला में नार्मल लक्षण है लेकिन सावधानी के तौर पर उसका कोरोना वायरस संबंधित सैंपल लिया है। इसके अलावा उस दौरान जिन महिलाओं की डिलिवरी हुई है उनके भी सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

इधर खेतों में मिली महिला, नहीं समझ आ रही भाषा
गांव पीलीमंदोरी के खेतों में स्वास्थ्य विभाग को एक महिला मिली है। महिला में खांसी, बुखार के लक्षण है। ग्रामीणों ने इसकी स ूचना स्वास्थ्य विभाग को दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आई। महिला की भाषा स्टाफ को समझ नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला पश्चिम बंगाल की लग रही है और वह ट्रेन बंद होने के बाद यहां पर भटकती हुई पहुंची है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैंपल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को डिलिवरी के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया था। सुबह उसे बुखार, खांसी की शिकायत हुई। कोरोना की आशंका को देखते हुए उसका सैंपल लिया है। कई बार अन्य कारणों से भी इस तरह के लक्षण आ जाते हैं। सोमवार तक रिपोर्ट आएगी, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - डॉ.सुनीता बिश्रोई, महिला रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed