फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Samain villagers warn, no employee should come to village to install smart meter

Fatehabad News: समैन के ग्रामीणों की चेतावनी, स्मार्ट मीटर लगाने के लिए गांव में न आए कोई कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Samain villagers warn, no employee should come to village to install smart meter
गांव समैन में विरोध जताते ग्रामीण।
समैन। गांव समैन के ग्रामीणों ने रविवार सुबह बस स्टैंड स्थित सामुदायिक केंद्र में बैठक आयोजित कर गांव में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया है। बैठक में ग्रामीणों ने सरकार व बिजली विभाग के कर्मचारियों को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी कर्मचारी या ठेकेदार गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए न आए। यदि कोई कर्मचारी या ठेकेदार गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आता है तो उसका जिम्मेवार सरकार या विभाग के अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव के सामुदायिक केंद्र में काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कड़ा फैसला लेते हुए गांव में स्मार्ट मीटर न लगने देने का ऐलान किया। गांव समैन के सरपंच रणबीर सिंह, बलवंत गिल व कबड्डी कोच राजबीर गिल ने बताया कि सरकार बिजली का निजीकरण करने पर तुली है। गांव समैन में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जाने का ठेका प्राइवेट कंपनी के ठेकेदार को दिया गया है, ताकि बिजली विभाग के अधिकारी गांव में न आएं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि अब ठेकेदार गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए आता है व उसके साथ कोई कोई घटना होती है, तो इसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा। बैठक के बाद ग्रामीणों ने सामुदायिक केंद्र से लेकर बिजली घर तक पैदल मार्च किया। उसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि वह सरकार के इस फैसले का डटकर विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed