{"_id":"635c16c02b27835bf25297d8","slug":"samagra-shiksha-department-to-hold-medical-evaluation-camp-for-718-differently-abled-students-fatehabad-news-hsr645720885","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र शिक्षा विभाग 718 दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लगाएगा चिकित्सा मूल्यांकन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र शिक्षा विभाग 718 दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लगाएगा चिकित्सा मूल्यांकन शिविर
विज्ञापन
फतेहाबाद में कैंप को लेकर बैठक करते हुए अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। समग्र शिक्षा विभाग विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जिला स्तरीय चिकित्सा मूल्यांकन शिविर लगाने जा रहा है। 31 अक्टूबर से नागरिक अस्पताल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए कैंप लगाया जा रहा है। इस कैंप में 718 दिव्यांग विद्यार्थियों का चिकित्सा मूल्यांकन होगा।
समग्र शिक्षा विभाग ने इसको लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। 31 अक्टूबर से लेकर 7 नवंबर तक कैंप लगाए जाएंगे। इस कैंप में डॉक्टर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और मूल्यांकन करके प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। समग्र शिक्षा विभाग ने कैंप को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय से आठ स्पेशलिस्ट डॉक्टर मांगे हैं। इसमें फीजिशियन, आर्थो, ईएनटी, मनोचिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि शामिल हैं। जारी किए गए पत्र में ये भी कहा गया है कि अगर किसी चिकित्सक की ओपीडी व्यस्त रहती है तो निजी डॉक्टर की व्यवस्था करनी होगी।
शिविर में करनी होगी खाने की व्यवस्था
समग्र शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कैंप में विद्यार्थियों के लिए खाने की भी व्यवस्था की जाएगी। इस कैंप में जांच के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। योग्य दिव्यांग विद्यार्थियों को रेलवे रियायत प्रमाण पत्र भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इन दिव्यांग विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की होगी जांच
खंड विद्यार्थी
जाखल 56
भट्टूकलां 54
रतिया 181
टोहाना 190
भूना 87
फतेहाबाद 150
किस खंड के लिए कब लगेगा कैंप
खंड कैंप
भट्टूकलां व जाखल 31 अक्टूबर
रतिया 3 नवंबर
टोहाना 4 नवंबर
भूना 5 नवंबर
फतेहाबाद 7 नवंबर
कोट
विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से चिकित्सा मूल्यांकन शिविर लगाया जा रहा है। कैंप में स्पेशलिस्ट विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन करेंगे। कैंप को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
-महाबीर सिंह, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग