फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Salon kit distributed on a large scale by putting a photo of Congress-backed chairman candidate

कांग्रेस समर्थित चेयरमैन उम्मीदवार की फोटो लगाकर बांटी सैलून किट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Salon kit distributed on a large scale by putting a photo of Congress-backed chairman candidate
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनाव की तारीख 19 जून जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने का सिलसिला शुरू हो गया है। ताजा मामला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की फोटो लगाकर सामान बांटने का सामने आया है।
विज्ञापन

दरअसल, इस उम्मीदवार के पोस्टर व फोटो के साथ सामान की किट बांटी गई है। यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। किट में सैलून का सामान है। हालांकि, उम्मीदवार एडवोकेट वीरेंद्र ने ऐसी किसी भी तरह की किट बांटने से इनकार किया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब वायरल किया जा रहा है। किट के ऊपर चेयरमैन प्रत्याशी की लगी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने रविवार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।
विज्ञापन

किट बांटने को लेकर खुफिया विभाग भी हुआ अलर्ट
सोशल मीडिया पर सैलून के सामान की किट और उसके ऊपर उम्मीदवार की फोटो वायरल होने के बाद अधिकारी अलर्ट हो गए। इसके अलावा खुफिया विभाग भी अलर्ट हुआ। जहां-जहां किट बांटी गई, उसकी जानकारी जुटाई गई है। बताया जा रहा है कि जवाहर चौक, खेमाखाती रोड, माजरा रोड क्षेत्र में कई सैलून की दुकानों पर किट बांटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटरों को लुभाने के लिए पार्षद वार्डों में चला रहे शाही खाना
शहर के 27 वार्डों में भी मतदान होना है। पार्षद पद के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में है। पार्षद बनने के लिए उम्मीदवार भी पूरी ताकत लगा रहे है। कई वार्डों में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यालय उद्घाटन के नाम पर वार्डों में उम्मीदवार वोटरों को बुला रहे हैं और शाही दावत खिलाकर प्रलोभन दे रहे हैं। यही नहीं भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
सरकारी प्रॉपर्टी पर बैनर लगाने वाले उम्मीदवारों को जारी होंगे नोटिस
उम्मीदवारों द्वारा सरकारी प्रॉपर्टी पर बैनर लगाने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को नगर परिषद टीम ने सर्वे करके सरकारी प्रॉपर्टी पर बैनर लगाने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार की है। नगर परिषद प्रशासन सोमवार को इन उम्मीदवारों को नोटिस जारी करेगा।
मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं सामान बाटूंगा। अब जैसे-जैसे चुनाव उठ रहा है तो मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मेरी तरफ से सामान की कोई किट नहीं बांटी गई है।

- एडवोकेट वीरेंद्र, कांग्रेस समर्थित चेयरमैन उम्मीदवार
आरओ की तरफ से चेयरमैन उम्मीदवार एडवोकेट वीरेंद्र को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर किट का मामला वायरल हो रहा था, जिस पर उम्मीदवार वीरेंद्र का फोटो लगा है। नोटिस मिलते ही संबंधित को स्पष्टीकरण देना होगा।
-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed