{"_id":"6a1484d7d438345cae041747","slug":"sales-tax-department-raids-tohanas-old-grain-market-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-154543-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में पुरानी अनाज मंडी में सेल टैक्स विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में पुरानी अनाज मंडी में सेल टैक्स विभाग का छापा
Mon, 25 May 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 25 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शहर में स्टेट सेल्स टैक्स विभाग ने सोमवार को रेलवे रोड स्थित बीआर मेटा यूनिट पर छापा मारा। तांबे का काम करने वाली इस फर्म से जांच के दौरान कथित तौर पर 50 लाख रुपये जमा करवाए गए हैं। यह कार्रवाई ईटीओ लव कुमार के नेतृत्व में की गई।
टीम ने फर्म के बिलों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच की। मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए, जिन्हें फतेहाबाद कार्यालय में दोबारा सत्यापित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, पुरानी अनाज मंडी निवासी अनिल पिछले एक साल से इस यूनिट का संचालन कर रहे हैं। विभाग को फर्म में अनियमितताओं का संदेह था, जिसके चलते यह जांच की गई। टीम दोपहर 3 बजे यूनिट पर पहुंची और रात 8:30 बजे तक, लगभग साढ़े पांच घंटे तक कार्रवाई चली।
विज्ञापन
विभाग ने फिलहाल जांच के अंतिम नतीजों का खुलासा नहीं किया है। ईटीओ लव कुमार ने बताया कि सभी दस्तावेजों के मिलान के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
उन्होंने कहा कि यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूनिट संचालक से भी पूछताछ की गई है।