फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   saksham test, 40 students sitting in a class, exam, fatehabad

सक्षम परीक्षा में जांच करते दिखे स्कूल के ही शिक्षक, एक कक्षा में बैठाए 40 विद्यार्थी

Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
saksham test, 40 students sitting in a class, exam, fatehabad
फतेहाबाद के राजकीय स्कूल में एक कमरे में परीक्षा देते 45 विद्यार्थी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्कूलों में शिक्षा के स्तर के मूल्यांकन के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को आयोजित की गई खंड फतेहाबाद, रतिया और भूना में सक्षम परीक्षा 2.0 के दौरान अव्यवस्था देखने को मिली। परीक्षा में कक्षा तीसरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। पहले दिन हिंदी और गणित की परीक्षा ली गई। स्कूल के शिक्षकों का परीक्षा में आने पर रोक थी जबकि स्कूल के शिक्षक ही छात्रों को परीक्षा करवाते दिखे। वहीं एक कमरे में 40 से 50 विद्यार्थी बैठे मिले। दूसरी ओर खंड फतेहाबाद के तीन स्कूलों ने सक्षम परीक्षा देने से ही इनकार कर दिया। स्कूलों ने कहा कि विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की है इसलिए अंग्रेजी में प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जाएं लेकिन विभाग ने प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने में असमर्थता जताते हुए स्कूल ही बदल दिए। पहले दिन तीनों खंडों में 10639 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

कोई साथी से पूछ रहा था उत्तर तो किसी को शिक्षक बता रहा था
कक्षा तीसरी से आठवीं के विद्यार्थियों की पहले दिन हिंदी और गणित की परीक्षा थी। शनिवार को कक्षा तीसरी से पांचवीं तक ईवीएस और कक्षा छठी से आठवीं तक सामाजिक और विज्ञान की परीक्षा आयोजित होगी। शिक्षा विभाग के नियम के मुताबिक सक्षम परीक्षा को संबंधित खंड का शिक्षक नहीं ले सकता है, दूसरे खंड का शिक्षक परीक्षा ले सकता है। लेकिन राजकीय मिडिल स्कूल फतेहाबाद में एक कक्षा में 40 से 50 विद्यार्थी परीक्षा देते मिले। यहां पर विद्यार्थी एक-दूसरे से उत्तर पूछ रहे थे। इसके अलावा स्कूल की ही शिक्षिकाएं बार-बार कक्षाओं में चक्कर काटती मिली।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम में प्रश्न पत्र नहीं दिए, स्कूल बदले
सक्षम परीक्षा 2.0 के लिए शिक्षा विभाग ने खंड फतेहाबाद, रतिया, भूना के 20-20 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों का चयन किया। इसमें खंड फतेहाबाद के राजकीय प्राइमरी स्कूल तामसपुरा, ढाणी ढाका और ढाणी ईसर भी शामिल रहे। लेकिन तीनों स्कूलों ने सक्षम परीक्षा देने से इन्कार कर दिया। स्कूलों ने कहा कि या तो अंग्रेजी माध्यम में प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाए जाए या फिर परीक्षा रद्द की जाए। विभाग ने इंग्लिश मीडियम में प्रश्न पत्र उपलब्ध करवाने में असमर्थता जताई और स्कूल ही बदल दिए। विभाग ने इन स्कूलों में परीक्षा रद्द करते हुए राजकीय प्राइमरी स्कूल खैरातीखेड़ा, सीएम बड़ोपल तथा ठाकर बस्ती में परीक्षा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा :
खंड विद्यार्थी
भूना 3507
रतिया 3520
फतेहाबाद 3612
वर्जन
सक्षम परीक्षा सिर्फ एक ढकोसला है। बजट का दुरुपयोग किया जा रहा है। परीक्षा सभी विद्यार्थियों की होनी चाहिए तभी शिक्षा के स्तर का वास्तविक पता चल सकता है। ये परीक्षाएं सिर्फ एनजीओ फायदा पहुंचाने के लिए दी जा रही हैं। एनजीओ के कार्यक्रम बंद होने चाहिए। डाइट को ऐसे काम देने चाहिए, जो कि बंद पड़ी है।

- देवेंद्र दहिया, प्रदेश मुख्य सलाहकार, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ फतेहाबाद।
----------
तीन स्कूलों ने कहा था कि उन्हें इंग्लिश मीडियम में प्रश्र पत्र दिए जाएं, प्रश्न पत्र मुख्यालय से आए हैं, इसलिए इंग्लिश मीडियम में प्रश्र पत्र उपलब्ध नहीं हो सके। मुख्यालय से ही स्कूल बदले गए। परीक्षा नकल मुक्त करवाई गई है। ऐसा साफ्टवेयर तैयार किया गया है पेपर चेकिंग के दौरान नकल पकड़ी जाएगी। इसलिए शिक्षक नकल मुक्त परीक्षा करवाएं।
- अनुराग धारीवाल, जिला सक्षम संयोजक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed