फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Saint-Mahatma gives new direction to society and nation: Kathiria

समाज व राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करते हैं संत-महात्मा : कथीरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Saint-Mahatma gives new direction to society and nation: Kathiria
गोशाला लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद संत व सांसद। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री, राष्ट्रीय कामधेनू आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया, सांसद सुनीता दुग्गल के साथ कई संत-महात्माओं ने बुधवार को स्वामी सदानंद प्रणामी गो सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं नवनिर्मित श्रीकृष्ण प्रणामी गोवंश अनुसंधान संस्थान, गो चिकित्सालय, गो औषधालय सहित फतेहाबाद, सिरसा तथा राजस्थान के जिला चुरू व हनुमानगढ़ की 15 श्रीकृष्ण प्रणामी गोशालाओं व नंदीशालाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया ने कहा कि कर्तव्य से व्यक्तित्व बनता है। व्यक्तित्व से ही समाज व राष्ट्र का नव निर्माण होता है। संत-महात्मा विश्व का कल्याण चाहते हैं। विश्व का कल्याण होगा तो निश्चित रूप से हम सभी का कल्याण होगा। संत समाज व राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करते हैं। हर प्राणी के कल्याण के लिए कार्य करते हैं। ईश्वर तत्व की ओर मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव बोदीवाली, सरवरपुर, सुलीखेड़ा, बनमंदोरी, सिरसा जिले के गांव सांवतखेड़ा, जसानिया, कर्मशाना, बेगू, चौर्बुजा, कमाल, खुईंया नेपालपुर के अलावा राजस्थान के जिला चुरू के गांव मीतासर, भीवसर व जिला हनुमानगढ़ के गांव दुर्जाना, जोखासर की गोशालाओं व नंदीशालाओं का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा संस्कृत अकादमी के निदेशक डॉ. दिनेश शास्त्री, हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण गर्ग, उपाध्यक्ष विद्या सागर बाघला, मनोज कुमार, अशोक भुक्कर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संस्थान में देशी नस्लों की गायों पर करेंगे काम : दुग्गल
सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि यह संस्थान सिरसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस संस्थान को आदर्श एवं भव्य रूप देने के लिए वे अथक प्रयास करेंगी। संस्थान में देसी नस्लों की गायों के ऊपर काम किया जाएगा। केंद्र सरकार के पशुपालन मंत्री को आमंत्रित कर मार्च 2022 में इस संस्थान का भ्रमण करवाया जाएगा।

इन संतों ने दिए प्रवचन
इस दौरान कृष्णमणि महाराज, सूर्यनारायण महाराज, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, स्वामी सदानंद महाराज, मोहन प्रियाचार्य महाराज, जगतराज महाराज, टहल किशोर महाराज, श्यामनंद महाराज, स्वामी मुकुंद शरण महाराज, परीम सखी महाराज, स्वामी दिनेशानंद महाराज, श्यामदास महाराज, स्वामी राजदास आदि संतों ने प्रवचन किए और संस्थान का भ्रमण किया। संस्थान में लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। संतों ने सांसद डॉ. वल्लभ भाई कथीरिया, सांसद सुनीता दुग्गल, समाजसेवी विनोद तायल, जम्मू कश्मीर के मदन मोहन, दिनेश शास्त्री को मंगल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed