फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sahibzada's sacrifice to protect religion will always be a source of inspiration: Rajya Sabha MP

धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों का बलिदान सदैव रहेगा प्रेरणा स्रोत : राज्यसभा सांसद

Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sahibzada's sacrifice to protect religion will always be a source of inspiration: Rajya Sabha MP
गुरुद्वारा सिंह सभा जगजीवनपुरा में आयोजित समागम में मौजूद संगत
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह के अमर बलिदान को समर्पित 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला किया। यह दिवस बलिदान, साहस और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। युवाओं को साहस, सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह बात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कही।
विज्ञापन

वो वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा में आयोजित दीवान में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने गुरुद्वारे में पहुंच कर गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और भारत की शौर्य परंपरा के पर्याय गोबिंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों के बलिदान को गुरु नमन किया। सांसद सुभाष बराला ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मातृभूमि एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए साहिबजादों का सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
विज्ञापन

मुगल शासनकाल के दौरान साहिबजादों कम उम्र में ही अपने धर्म और ने विश्वास की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। धर्म की रक्षा एवं मातृभूमि की सेवा को समर्पित साहिबजादों की गौरवमयी गाथा चिर काल तक हम सभी को प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद वाइस चेयरपर्सन सविता टुटेजा, चेयरमैन वेद फूला, परवीन जोड़ा, स्वामी विज्ञानप्रेमानंद, अवतार सिंह सहित, गुरुद्वारा सिंह सभा के कार्यकारी प्रधान अजीत सिंह सचदेवा, महासचिव महेंद्र सिंह वधवा, भगवंत सिंह, हरदयाल सिंह, कश्मीर सिंह, अजमेर सिंह, गुरदीप सिंह बग्गा सहित काफी संगत उपस्थित रही। गुरुद्वारा सिंह सभा के हेडग्रंथी भाई देवेंद्र सिंह रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन के माध्यम से गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed