फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sagar injured in accident also dead

हादसे में घायल सागर ने भी तोड़ा दम

Tue, 09 Mar 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sagar injured in accident also dead
ढाणी छतरियां के पास शनिवार देर रात को हुए सड़क हादसे में घायल एक और सागर निवासी अशोक नगर ने सोमवार देर रात को दम तोड़ दिया। सागर का हिसार के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी चिमनलाल ने इसकी पुष्टि की है। हादसे में पहले दो दोस्तों की मौत हो चुकी है। अब चार का फिलहाल उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव भोडियाखेड़ा निवासी योगेश की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए एमएम कॉलेज इनसो प्रधान गांव झलनियां निवासी 25 वर्षीय जनित, फतेहाबाद के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय जतिन, गांव बरसीन निवासी आकाशदीप, शहर के अशोक नगर निवासी सागर व संजय, शहर के बीघड़ रोड निवासी साहिल व राहुल गाड़ी में सवार होकर बारात में गए थे जो कि ढाणी ढाका में गई थी। शनिवार रात को शादी कार्यक्रम से सातों दोस्त कार एक कार से वापस फतेहाबाद आ रहेे थे। शनिवार रात करीब 12 बजे जैसे ही ढाणी छतरियां के पास नहर के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और खेतों में जा पलटी। जिसमें जनित व जतिन की मौत हो गई थी। इसके अलावा सागर, राहुल, आकाशदीप, सागर व साहिल घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed