फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sachin became District Kumar, Sajjan became Kesari and Meenu became Kumari

Fatehabad News: जिला कुमार बने सचिन, केसरी बने सज्जन तो कुमारी बनीं मीनू

Sat, 07 Jun 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 07 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sachin became District Kumar, Sajjan became Kesari and Meenu became Kumari
विजेता ​खिला​ड़ियों को सम्मानित करते जिला खेल अ​धिकारी विष्णुदास। खेल विभाग
फतेहाबाद। गांव भोडियाखेड़ा स्टेडियम के इंडोर हाल में आयोजित दो दिवसीय जिला कुमार कुश्ती प्रतियोगिता में गांव नहला के सचिन ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह जिला केसरी के मुकाबलों में दौलतपुर के सज्जन ने बाजी मारी। लड़कियों के मुकाबले में जिला कुमारी का खिताब गांव भोडियाखेड़ा की मीनू ने जीता। इसके अलावा विभिन्न भार वर्ग में भी कुश्ती के कई मुकाबले हुए, जिनमें अंडर-17 पुरुष फ्री स्टाइल 41-45 किलो में सुमित कुमार, 48 किलो में पवन, 51 किलो में मनप्रीत, 55 किलो में जीनू, 60 किलो में जतिन ढिल्लो विजेता रहे।
विज्ञापन

65 किलो में गोंविद, 71 किलो में नवीन, 80 किलो में मुकेश, 92 किलो में रबीन कुमार व 110 किलो में अनुज ने बाजी मारी। अंडर-17 पुरुष ग्रीको रोमन में 41-45 किलो में जानू, 48 किलो में रमन, 51 किलो में रोहित, 55 किलो में रोहित, 60 किलो में रमनदीप विजेता बने। 65 किलो में विनीत, 71 किलो में हर्ष, 80 किलो में साहिल, 92 किलो में दक्ष व 110 किलो में अनुज ने बाजी मारी।
विज्ञापन

अंडर-17 महिला फ्री स्टाइल 36-40 किलो में तमन्ना, 43 किलो में मुस्कान, 46 किलो में आरती, 49 किलो में मुस्कान, 53 किलो में मानसी, 57 किलो में गरिमा, 61 किलो में ग्रितिका, 65 किलो में दिशुन, 69 किलो में पारूल व 73 किलो में स्नेहा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 और 23 को पंचकूला में आयोजित प्रतियोगिता में लेंगे भाग

जिला खेल अधिकारी विष्णुदास ने बताया कि दो दिवसीय जिला कुमार व केसरी प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 350 लड़के व लड़कियों ने भाग लिया था, जिनमें से कुल 96 खिलाड़ियों का चयन 22 व 23 जून को पंचकूला में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed