{"_id":"6a47ed3f08c078c79f087933","slug":"rural-bus-service-launched-from-the-old-bus-stand-lack-of-basic-amenities-for-passengers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156769-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड से ग्रामीण बस सेवा शुरू, यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड से ग्रामीण बस सेवा शुरू, यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव
Fri, 03 Jul 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
शहर का पुराना बस स्टैंड शुरु होने के बाद बढ़ी भीड़। संवाद
फतेहाबाद। शहर के बीचोंबीच बने पुराना बस स्टैंड से 30 जून से ग्रामीण रूटों पर बस सेवा तो शुरू कर दी गई है, लेकिन इस बीच पुराना बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं अब तक नहीं की गई हैं। ऐसे में बस सेवा के शुरू होने के बावजूद भी यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि बस का इंतजार करने वाले लोगों के लिए न तो बैठने की उचित व्यवस्था है और न ही धूप और बारिश से बचाव के लिए कोई शेड बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 30 जून को पूर्व विधायक दुड़ाराम ने हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण बस सेवा का शुभारंभ किया था। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शहर से बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना था। बस सेवा शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को निश्चित रूप से राहत मिली है, लेकिन पुराना बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने इस सुविधा की उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी, महिलाएं, बुजुर्ग और नौकरीपेशा लोग इन ग्रामीणों रूटों से पुराने बस स्टैंड पहुंचते हैं लेकिन बस के इंतजार के दौरान उन्हें खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। तेज धूप के समय यात्री पास में मौजूद पेड़ों की छांव का सहारा लेने को मजबूर हैं। वहीं बारिश के दिनों में स्थिति और भी कठिन हो जाती है क्योंकि बारिश से बचने के लिए वहां कोई स्थायी शेड उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
-- --
बस सेवा का फायदा लेकिन बैठने के लिए नहीं है व्यवस्था
पुराना बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री बिमला देवी, कमलेश, राहुल, विनोद, राकेश आदि का कहना है कि पुराना बस स्टैंड से ग्रामीण रूटों पर बस सेवा शुरू करना सराहनीय कदम है लेकिन पुराना बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने और छाया की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बुजुर्ग और महिलाएं लंबे समय तक खड़े रहने में असमर्थ होती हैं लेकिन मजबूरी में उन्हें बस आने तक इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों ने मांग की है कि बस स्टैंड पर जल्द से जल्द बेंच, शेड, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
-- --
पुराना बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए पंखें लगा दिए गए हैं। बैठने के लिए बेंच भी जल्द लगवा दिए जाएंगे।
- राम सिंह, मुख्य निरीक्षक यातायात, रोडवेज डिपो, फतेहाबाद।