{"_id":"5dbb24ac8ebc3e016a183af5","slug":"run-for-unity-race-birthday-of-sardar-patel-fatehabad-fatehabad-news-rtk5254362118","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की एकता के लिए दौड़े हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की एकता के लिए दौड़े हजारों लोग
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में दौड़ लगाते नागरिक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती के अवसर पर वीरवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रन फॉर यूनिटी को पपीहा पार्क के समीप उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्कूलों के बच्चे, खिलाड़ी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आमजन नेे भी राष्ट्र की एकता के लिए दौड़ में भाग लिया।
यह दौड़ स्थानीय पपीहा पार्क से शुरू होकर बस अड्डा, लालबत्ती चौक, पुराना बस अड्डा से होते हुए स्थानीय पंचायत भवन में संपन्न हुई। इससे पहले उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा और पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। उनके कार्य शैली व उच्च विचारों को आज भी हम सब देशवासी दिल से मानते हैं। उनके विचार थे कि हमें आपसी मतभेद एवं ऊंच-नीच के अंतर को भुलाकर समानता का भाव विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान नेताओं की वजह से हमें आजादी मिली। आज हम उन महान नेताओं, देशभक्तों एवं शहीदों की वजह से ही खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल का नाम सर्वप्रथम याद किया जाता है। सरदार पटेल की वजह से ही 562 देसी रियासतों का भारतीय संघ में विलय हो सका। उनके साहसिक कार्यों की वजह से ही उन्हें लौह पुरुष और सरदार जैसे विशेषणों से नवाजा गया। वल्लभ भाई पटेल ने भी आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे अखंड भारत की प्रभुसत्ता व एकता के लिए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड भारत के निर्माता रहे हैं। इस अवसर पर डीएसपी धर्मबीर पूनिया, सुभाष चंद्र, सरपंच सुभाष, यातायात प्रभारी रामधन, मंदीप सिंह, रैडक्रॉस सचिव नरेश कुमार, डीएसओ सुदेश कुमार, आरएसओ अध्यक्ष वीरेन्द्र नारंग, सिटी वेलफेयर क्लब अध्यक्ष विनोद अरोड़ा सहित हजारों की संख्या में शहरवासी व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
नागरिकों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ
उपायुक्त ने रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले लोगों को शपथ दिलाई कि मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।
एसडीएम ने दिलाई अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर वीरवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में उपमंडलाधीश सुरजीत सिंह नैन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एक है, हम सब एक है। भारत धर्मनिरपेक्ष देश है जहां पर खान-पान, रहन-सहन, बोल-चाल सहित अन्य विभिन्नताओं के होते हुए भी एकता है। देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में हम सभी का सहयोग जरूरी है।