{"_id":"5db9da428ebc3e013549bc89","slug":"run-for-unity-ballabh-bhai-patel-birthday-race-fatehabad-fatehabad-news-rtk5252716142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं एडीजीपी ओपी सिंह के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल अधि
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुबह 8 बजे पपीहा पार्क से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ होगा। इसका समापन पंचायत भवन में किया जाएगा। इस अवसर पर नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी एवं एडीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। खिलाड़ियों, पुलिस कर्मियों, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों व सरकारी कर्मचारियों के अलावा शहरों की सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं व आमजन को भी रन फॉर यूनिटी में शामिल किया जाए। उन्होंने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भी हिदायत दी कि वे पुलिस के जवानों को भी दौड़ में शामिल करना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा व पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में 31 अक्तूबर का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष 2014 से यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जा रहा है। इस बार भी इस कार्यक्रम को जोश व हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाएगा। इसमें शामिल विद्यार्थी, खिलाड़ी, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र के सदस्य, संस्थाओं के सदस्य व शहरवासी दौड़ लगाकर शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। ओपी सिंह ने प्रत्येक जिला में रन फॉर यूनिटी के प्रबंधों व तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी के रूट पर यातायात को डायवर्ट करके दौड़ में शामिल व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। दौड़ के साथ एंबुलेंस व चिकित्सकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।