फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rumors spread about a leopard being seen in the village, team reached the spot

Fatehabad News: गांव में तेंदुआ देखे जाने की फैली अफवाह, मौके पर पहुंची टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rumors spread about a leopard being seen in the village, team reached the spot
निरीक्षण करता कर्मचारी। 
फतेहाबाद। गांव ढिंगसरा में मंगलवार शाम से तेंदुआ मिलने की अफवाह फैलने से ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। इसके बाद गांव ढिंगसरा के ग्रामीणों ने वन्य जीव प्राणी विभाग को सूचित किया गया है। टीम ने बुधवार को गांव में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि किसानों ने खेतों के पास तेंदुए के पैरों के निशान देखे हैं।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए के देखे जाने की खबर को पहले अफवाह समझा। लेकिन गांव में अब भी दहशत फैल गई है। शाम के समय में खेतों में काम कर रहे किसान अपने-अपने घरों की ओर चले गए। गांव ढिंगसरा के ग्रामीणों रमेश, अरूण, दीपक, दीनेश, ओमप्रकाश, रोहताश, राजेश, विनोद और मलकीत आदि ने बताया कि गांव में पिछले 24 घंटे से डर का माहौल है। इससे ग्रामीण खेतों में जाने में से डर रहे हैं। इसको लेकर वन्य जीव प्राणी के कर्मचारियों ने बताया कि गांव के खेतों में जाकर सर्च अभियान चलाया है, लेकिन उन्हें कोई सबूत नहीं मिला है। यह अफवाह लग रही है। खेतों में तेंदुआ या अन्य जानवर के पैरों के निशान नहीं मिले है। ऐसे में ग्रामीणों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन




-------------------
सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से जंगली जानवरों के आने की अफवाह फैलाई जा रही है, लेकिन कोई भी जानवर नहीं मिला है, और न ही कोई पैरों आदि के निशान मिल रहे हैं। ऐसे में जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर अफवाह फैला रहा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीम पूरी अच्छी तरह से जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रामकेश, इंस्पेक्टर, वन्य जीव प्राणी विभाग फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article