{"_id":"6993630b028b6f7ae00e365e","slug":"ruckus-created-over-closure-of-railway-overbridge-in-jakhal-demand-for-alternative-route-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-148743-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जाखल में रेलवे ओवरब्रिज बंद करने पर काटा बवाल, वैकल्पिक मार्ग मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जाखल में रेलवे ओवरब्रिज बंद करने पर काटा बवाल, वैकल्पिक मार्ग मांगा
Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
जाखल में बैरिकेटिंग हटाते हुए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में धमाके से क्षतिग्रस्त हुआ घर।
जाखल। रेलवे ने ओवरब्रिज को ऊंचा करने के लिए सोमवार सुबह से काम शुरू करवा दिया। यह मार्ग मालगाड़ियों के डबल ट्रैक संचालन के लिए ऊंचा किया जा रहा है। जैसे ही स्थानीय लोगों को मार्ग बंद होने की सूचना मिली, वे ओवरब्रिज पर इकट्ठा हो गए और विरोध जताने लगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह मार्ग बंद रहता है, तो जिला मुख्यालय के साथ संपर्क टूट जाएगा। इससे बस यात्री और बड़े वाहन प्रभावित होंगे और व्यापारी वर्ग को नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रशासन ने मार्ग बंद करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने इसे उखाड़कर सड़क किनारे कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी।
वहीं स्थिति गंभीर होती देख मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। यह ओवरब्रिज जाखल को जिला मुख्यालय के साथ-साथ हरियाणा और पंजाब से जोड़ता है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, इसलिए बंद होने से यातायात पर व्यापक असर पड़ेगा। इस बारे में पहले भी विरोध प्रदर्शन हो चुका है। तब प्रशासन ने अस्थायी मार्ग उपलब्ध कराकर पुल बंद किया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
फिलहाल ग्रामीण वैकल्पिक मार्ग की मांग कर रहे हैं ताकि काम के दौरान यातायात बाधित न हो। ग्रामीणों और व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने बंद मार्ग के दौरान उचित व्यवस्था नहीं की, तो प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारियों ने फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -
मालगाड़ियों के डबल ट्रैक के लिए उठाया कदम
रेलवे के अनुसार, लुधियाना रूट पर चलने वाली मालगाड़ियों के लिए डबल ट्रैक बिछाने की योजना है। इस कारण पुल को ऊंचा करने का कार्य प्रस्तावित है। रेलवे ने शनिवार को भी काम शुरू करने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय भी विरोध के चलते कार्य रोकना पड़ा। धरना दे रहे लोगों की मांग है कि मार्ग बंद करने से पहले वैकल्पिक अस्थायी रास्ते की व्यवस्था की जाए।
-- -- -- -- -- -
ग्रामीणों ने डाला डेरा
सोमवार को मार्ग बंद करने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के किसान बड़ी संख्या में रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंच गए और सड़क पर डेरा डाल दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन बातचीत कर कोई ठोस समाधान नहीं निकालता और वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं करता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में बीच का रास्ता निकाला जाएगा।
-- -- -- -- -- --
रूट डायवर्जन की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। छोटे वाहनों के लिए गांवों के बीच से वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है, जबकि बड़े वाहनों को मूनक से टोहाना होते हुए कुलां के रास्ते फतेहाबाद जाना होगा।
- विजय शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
-- -- -- -- -- -- -
इस बारे में जल्द ही बैठक की जाएगी, इसमें रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा।
- आकाश शर्मा, एसडीएम।