{"_id":"64ee351d41f35c2c00042db6","slug":"rta-secretary-delayed-orders-to-private-bus-operators-sisters-did-not-get-free-travel-facility-for-four-hours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-4565-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आरटीए सचिव ने देरी से दिए निजी बस संचालकों को आदेश, बहनों को चार घंटे नहीं मिली मुफ्त सफर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आरटीए सचिव ने देरी से दिए निजी बस संचालकों को आदेश, बहनों को चार घंटे नहीं मिली मुफ्त सफर की सुविधा
Tue, 29 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद पुरानें बस अड्डे के बाहर बस में चढ़ने के लिए जद्दोहद करती महिलाएं।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में हरियाणा परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन को लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे से मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई, लेकिन आरटीए ने निजी बस संचालकों को आदेश पारित नहीं किए। जिस कारण महिलाओं व निजी बस चालकों में बहस होती रही और इन बसों के परिचालक महिलाओं की टिकट काटते देखे गए। यही नहीं बसों में महिलाओं को चढ़ने से भी रोका गया। मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो शाम चार बजे आरटीए ने मुफ्त यात्रा के आदेश जारी किए। इस दौरान कई निजी बस चालकों ने तो नए बस स्टैंड पर ही बसों को खड़ा कर दिया था।
हरियाणा सरकार द्वारा रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं व उनके 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रोडवेज व निजी बसों में मुफ्त यात्रा का आदेश दिया था। 29 अगस्त की दोपहर 12 बजे से बुधवार 30 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक महिलाएं बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी। मंगलवार को हालांकि रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा दी गई, लेकिन निजी बसों में उनको बैठाने से चालक व परिचालक परहेज करते रहे। जिस कारण महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। नए बस स्टैंड पर तो निजी बस चालकों ने बसों को ही रोक दिया और आगे नहीं चलाया। उनका तर्क था कि उनके पास ऐसा कोई आदेश नहीं आया है कि महिलाओं को मुफ्त में सफर करने दिया जाए। मुफ्त यात्रा के पहले दिन फतेहाबाद से छह हजार महिलाओं ने सफर किया है।
-- --
परिचालकों से उलझती रहीं महिलाएं, बाद में आए आदेश
आरटीए ने इस मामले में निजी बस चालकों को कोई आदेश जारी नहीं किए थे। निजी बसों में सफर के लिए खड़ी महिलाएं पुराना बस स्टैंड पर लोकल रूटों पर जाने के लिए परिचालकों से उलझती दिखाई दी। यही नहीं रतिया के लिए जाने वाली एक निजी बस में तो महिलाओं को चढ़ने तक नहीं दिया। यहां पर महिलाओं को बसों में चढ़ाने आए लोगों की परिचालक से बहस भी हुई। मामला प्रशासन तक पहुंचा तो रोडवेज जीएम व आरटीए के बीच बातचीत हुई और इसके बाद निजी बस चालकों को महिलाओं को मुफ्त सफर करने के आदेश पारित किए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -
इन रूटों पर रही सबसे अधिक भीड़
फतेहाबाद से रतिया, टोहाना, भूना, उकलाना, सिरसा, हिसार व भिवानी तथा रोहतक रूट पर सबसे अधिक भीड़ रही। रोडवेज ने लोकल रूटों पर स्पेशल मिनी बसें लगाई हुई थी और किसी भी रूट को बंद नहीं किया। यहां तक कि रोडवेज के चालकों व परिचालकों की छुट्टियां रद्द करके रोडवेज बेड़े की सभी बसों काे चलाया गया।
-- -- --
नए व पुराने बस स्टैंड पर रही भारी भीड़ मंगलवार को भयंकर उमस व गर्मी के बीच महिलाएं बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करती रही। अधिक भीड़ होने के कारण हर रूट की बसें सवारियों से भरी हुई नजर आई। रोडवेज अधिकारियों के अनुमान के अनुसार पहले दिन दोपहर 12 बजे के बाद से लेकर रात्रि तक छह हजार से अधिक महिलाओं ने रोडवेज बसों में सफर किया।
-- -- -- -
मैं फतेहाबाद से रतिया अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी। जो बसें रतिया रूट पर जा रही हैं, उसमें अधिक भीड़ है। कई देर इंतजार करने के बाद ही बस मिली है।
सुनीता, फतेहाबाद।
-- --
रानियां से सिरसा व सिरसा से फतेहाबाद में रोडवेज बस में सफर करके फतेहाबाद आई। पूरा सफर मैंने मुफ्त में किया। लेकिन फतेहाबाद के बस स्टैंड पर निजी बस चालकों ने नहीं बैठाया। निजी बस परिचालक से बहस भी हुई और बाद में वह माना।
पूजा सोनी, रानियां
-- -- -
फतेहाबाद से मुझे अपने भाई को राखी बांधने के लिए टोहाना जाना था, लेकिन निजी बस चालकोंं ने यह कहकर मुझे नहीं बैठने दिया कि अगर बस में बैठी तो टिकट लगेगी। हमारे पास मुफ्त यात्रा का कोई आदेश नहीं है।
रुपा रानी, फतेहाबाद।
-- -- -- -
निजी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा न करने की शिकायत आई थी। पहले इसका पता नहीं था, लेकिन बाद में आदेश पारित कर दिए गए। अब निजी बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर रही हैं। फतेहाबाद में 112 निजी बसों का संचालन होता है और उनको आदेश दे दिए गए हैं।
संजय बिश्नोई, आरटीए, फतेहाबाद।
-- -- -- --
सरकार के आदेश के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार रात्रि 12 बजे तक महिलाओं को मुफ्त सफर करवाने के लिए रोडवेज की सभी बसों को रूटों पर भेजा गया है। महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चों को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
-शेर सिंह, महाप्रबंधक, फतेहाबाद डिपो।