फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   RTA inspected 66 buses, flaws found in seven buses

Fatehabad News: आरटीए ने जांचीं 66 बसें, सात बसों में मिलीं खामियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
RTA inspected 66 buses, flaws found in seven buses
फतेहाबाद में आरटीए कार्यालय के अ​धिकारी स्कूल बसों की जांच के दौरान मौजूद
फतेहाबाद। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी स्कूलों में जाकर जांच अभियान चलाया। आरटीए ने सख्ती दिखाते हुए कुल 66 स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान सात बसों में खामियां पाई गईं। इन पर आरटीए ने कुल 81,500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


टीम को इस दौरान बसों में प्राथमिक चिकित्सा किट, प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र और बीमा संबंधित कमियां मिलीं। निरीक्षण के दौरान हर स्कूल बस की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। गौरतलब है कि पहले बसों की पासिंग के दौरान जांच होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब आरटीए की टीमें स्कूलों में जाकर बसों की जांच करेगी। जिले में इसकी शुरूआत कर दी गई है। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं। इस संबंध में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण की ओर से स्कूल प्रबंधकों को तुरंत प्रभाव से खामियां को दूर करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के चलते कई वाहन चालक अपने वाहनों के जो कमियां थीं, उनको दूर कराते दिखाई दिए।
विज्ञापन


ये नियम नहीं मिले पूरे :

प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ने निजी स्कूल बसों की जांच शुरू की है। इसके तहत स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बाक्स, ब्लू लाइन, बस के आगे पीछे स्कूल का नाम, आपातकालीन खिड़की, आगे पीछे रिफलेक्टर, बस की फिटनेस, चालक व परिचालक के पास लाइसेंस की जांच हुई। इसमें कई स्कूलों बसों में कई खामियां मिली। प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण ने जिन बसों में खामियां मिली हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर खामियों को दूर करवा कर विभाग को रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
स्कूल बसों की जांच शुरू कर दी है। प्राधिकरण की टीम स्कूलों में जाकर स्कूल बसों की जांच कर रही है। जांच के दौरान अगर कोई कमी मिलती है। उसे तुरंत दूर करवाने के आदेश दिए गए हैं।

- संजय बिश्नोई, सचिव, आरटीए, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article