{"_id":"62618e4a8aa2ea5e83056c72","slug":"rs-374-32-crore-came-in-the-accounts-of-23-thousand-208-farmers-fatehabad-news-hsr6296879182","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 हजार 208 किसानों के खातों में आए 374.32 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 हजार 208 किसानों के खातों में आए 374.32 करोड़ रुपये
विज्ञापन
फतेहाबाद अनाज मंडी में लगी गेहूं की ढेरी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में गेहूं खरीद के बाद 23 हजार 208 किसानों के बैंक खाते में 374 करोड़ 32 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। जिले के खरीद केंद्रों पर अब तक तीन लाख 75 हजार 625 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। सबसे अधिक खरीद हैफेड एजेंसी द्वारा की गई है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार फूड सप्लाई ने पांच हजार 865 किसानों को 90 करोड़ 87 लाख रुपये, हैफेड ने 12 हजार 128 किसानों को 186 करोड़ 77 लाख रुपये, एचडब्ल्यूसी ने तीन हजार 189 किसानों को 61 करोड़ 99 लाख रुपये तथा एफसीआई ने दो हजार 26 किसानों को 34 करोड़ 69 लाख की राशि जारी की है।
जिले में फूड सप्लाई द्वारा 95 हजार 837 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा एक लाख 93 हजार 781 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी ने 57 हजार 635 मीट्रिक टन व एफसीआई ने 28 हजार 372 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। वहीं उठान कार्य को लेकर प्रशासन को बार-बार किरकिरी झेलनी पड़ रही है। रतिया व जाखल क्षेत्र में धीमी गति से उठान हो रहा है। अब तक जिले में दो लाख 11 हजार 863 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया जा चुका है, जो कि आवक का 56.40 प्रतिशत है। फूड सप्लाई द्वारा 53 हजार 35 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा एक लाख पांच हजार 882 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा 35 हजार 203 मीट्रिक टन तथा एफसीआई द्वारा 17 हजार 743 मीट्रिक टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है।
कोट
किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी गेहूं की फसल का एक-एक दाना सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा।
- प्रदीप कुमार, उपायुक्त, फतेहाबाद