फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 13.70 lakh cheated from mobile seller

Fatehabad News: मोबाइल विक्रेता से ठगे 13.70 लाख रुपये

Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rs 13.70 lakh cheated from mobile seller
फतेहाबाद। वर्ष 2025 के पहले दिन साइबर क्राइम थाने में ठगी का केस दर्ज हुआ है। आरोपी ने ऐलनाबाद के मोबाइल विक्रेता को बातों में उलझा लिया और दिल्ली में व्यापारी के पास राशि पहुंचाने के लिए 13.70 लाख रुपये ले लिए लेकिन नहीं पहुंचाए।
विज्ञापन

शिकायत में सुनील मित्तल ने बताया कि उसकी ऐलनाबाद में मोबाइल फोन की दुकान है। वह दिल्ली से मोबाइल फोन खरीदकर बेचता है। इसके चलते दिल्ली में पेमेंट का लेन-देन रहता है। 21 दिसंबर को उसके पास एक व्यक्ति ने कॉल कर कहा कि वह भी मोबाइल फोन खरीदने और बेचने का काम करता है। वह मोबाइल व राशि का ट्रांसफर का काम करवा सकता है।
विज्ञापन

इसके बाद उसने पास दिल्ली से पुराने ग्राहक मिश्रा का फोन आया और उन्होंने बकाया राशि मांगी। जब उसने मिलान किया तो 13.70 लाख रुपये देने थे।
इसके चलते उसने उसके पास पहले आई कॉल करने वाले व्यक्ति से बात की तो उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह राशि पहुंचा देगा। उसने राशि फतेहाबाद में चार मरला कॉलोनी में पहुंचाने की बात कही। इसके बाद दुकानदार ने फतेहाबाद पहुंचकर राशि कॉल करने वाले व्यक्ति के कहे व्यक्ति को राशि दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्ति ने आश्वासन दिया कि राशि दिल्ली में पहुंचा दी जाएगी। लेकिन थोड़ी देर बाद संबंधित व्यक्ति के नंबर पर कॉल की तो बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed