फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 126 per diet fixed for kitchen service but project stuck waiting for approval for one and a half year

Fatehabad News: निजी अस्पतालों की तर्ज पर फतेहाबाद और टोहाना के सरकारी अस्पतालों में शुरू होनी है किचन सर्विस

Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rs 126 per diet fixed for kitchen service but project stuck waiting for approval for one and a half year
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के आगे खड़ी एंबुलेंससंवाद
फतेहाबाद। निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी में भी दाखिल मरीजों को पौष्टिक डाइट देने के लिए किचन सर्विस प्रोजेक्ट शुरू होना था, लेकिन डेढ़ साल से यह मंजूरी के इंतजार में अटका हुआ है। किचन सर्विस के लिए एजेंसी से 126 रुपये प्रति डाइट फिक्स होने के बाद भी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ये प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश दिए थे लेकिन टेंडर प्रक्रिया और फिर मंत्री बदलने के बाद ये अटक गया। करीब डेढ़ साल से ये प्रोजेक्ट अटका हुआ है। वर्ष 2023 के सितंबर माह में इस प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू हुआ था। पहले ये प्रोजेक्ट टेंडर प्रक्रिया में उलझा रहा और फिर चुनाव आचार संहिता लगने के चलते काम नहीं हो पाया।
विज्ञापन


अब स्थिति सामान्य होने के बाद भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हुए है। अगर ये प्रोजेक्ट शुरू होता है तो अस्पताल में दाखिल होने वाले मरीजों को पौष्टिक आहार मिल पाएगा। यहां तक तीमारदार भी किचन सर्विस का फायदा ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विभाग ने डाइट प्लान पहले कर रखा है तय

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार से लेकर शुक्रवार तक का सुबह चाय से लेकर रात के भोजन तक का डाइट प्लान बना हुआ है। मरीजों को लंच और डिनर में विभाग रोजाना खिचड़ी देगा। इसके अलावा चपाती रहेगी और दाल व सब्जी रोजाना अलग-अलग देनी होगी। किस दिन कौन से सब्जी और दाल देनी है इसको लेकर विभाग टेंडर में शेड्यूल जारी कर चुका है।


-------

सुबह और शाम को मिलेगी चाय

नागरिक अस्पताल में रोजाना सुबह एजेंसी को ब्रेकफास्ट में दलिया और दूध देना होगा। इसके अलावा सुबह और शाम को तय समय पर चाय और बिस्कुट देना होगा।

---------

मरीज को देना होगा खाना

चाय - सुबह साढ़े 6 बजे

नाश्ता - सुबह साढ़े 6 बजे से 9 बजे तक

लंच - साढ़े 12 बजे से 1 बजे तक

शाम की चाय - शाम 4 बजे से साढ़े 4 बजे तक

डिनर - रात साढ़े 7 बजे से साढ़े 8 बजे तक

------

जिला मुख्यालय से सभी औपचारिकताएं पूरी करके रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा चुकी है। अब वहां से मंजूरी दी जानी है। मंजूरी मिलने के बाद किचन सर्विस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed