फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Rs 1.18 lakh duped on pretext of getting jobs, three booked

नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे एक लाख 18 हजार, तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.18 lakh duped on pretext of getting jobs, three booked
रतिया (फतेहाबाद)। पुलिस ने गांव हमजापुर निवासी सुखदेव सिंह की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ नौकरी के नाम पर एक लाख 18 हजार रुपये हड़पने, गबन, साजिश व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों में फतेहाबाद निवासी रमेश शाक्य, संजू उर्फ संजय व सत्तू का नाम शामिल है। मामले की शिकायत सुखदेव सिंह ने गृह मंत्री अनिल विज से की थी। अब इसी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका बीए पास साला पहलवान बेरोजगार है। फतेहाबाद निवासी रमेश शाक्य करीब 10 साल पहले उसके साथी अधिवक्ता के पास बतौर मुंशी काम करता था। उससे रमेश शाक्य की जान पहचान हो गई। सुखदेव ने बताया कि उसका साला पहलवान उसके पास आया हुआ था। जब वह रमेश शाक्य से मिले तो उसने बताया कि फतेहाबाद, रतिया व टोहाना के एसडीएम ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के कई पद खाली हैं। अगर पहलवान को नौकरी दिलानी है तो एक लाख 10 हजार रुपये लगेंगे। रमेश ने बताया था कि इन पदों पर भर्ती कंपनी के माध्यम से होगी और एक माह में काम हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने रमेश के खाते में 18 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। एक माह बीतने पर भी कोई काम नहीं हुआ तो रमेश ने कहा कि नौकरी वाला काम नहीं हो पा रहा है। वह उनके 18 हजार रुपये वापस कर देगा। उसने बताया कि सिरसा से उसका दोस्त सत्तू है, जिसकी आईसीआईसीआई बैंक में अच्छी सेटिंग है। वह बैंक में सीटिंग जॉब दिलवा देगा। सत्तू ने इसके लिए एक लाख 20 हजार रुपये की सिक्योरिटी व 8850 रुपये ट्रेनिंग फीस की डिमांड की। वहीं, संजू नाम के एक व्यक्ति का और उनके पास फोन आया कि 40 हजार रुपये भिजवाओ नहीं तो ट्रेनिंग रोक दी जाएगी। उसको भी उन्होंने 40 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद जब पहलवान की जॉब लगी तो उसे सीटिंग जॉब की बजाय फील्ड में भेज दिया गया और उसका वेतन भी 11 हजार रुपये आया, जबकि उनको कहा गया था कि सिक्योरिटी के लिए दी गई राशि पहले वेतन के साथ दे दी जाएगी। इस तरह उपरोक्त तीनों लोगों ने उनसे एक लाख 18 हजार रुपये की ठगी कर ली और रुपये वापस नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed