फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roop Garg became head by winning by 44 votes

Fatehabad News: रूप गर्ग 44 वोटों से जीतकर बने प्रधान

Tue, 12 Mar 2024 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
Roop Garg became head by winning by 44 votes
रतिया। अनाज मंडी के दो पदाधिकारियों का चुनाव मतदान से हुआ। इस चुनाव में प्रधान रूप गर्ग 44 मतों से और उपप्रधान अनिल कुमार 50 मतों से जीते।
विज्ञापन

इसमें प्रधान पद के लिए रूप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश झांब को 44 मतों से हराया। उप प्रधान पद के चुनाव में अनिल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सिंह चहल को 50 मतों से हराया। चुनाव कमेटी के सदस्य अमन जैन और सोनू जिंदल ने बताया कि अनाज मंडी के कुल 369 मतदाताओं में से 368 ने मतदान किया, जिसमें प्रधान पद के उम्मीदवार रूप को 206 मत और सुरेश को 162 मत मिले।
उपप्रधान के लिए अनिल कुमार को 208 मत और स्वर्ण सिंह को 158 मत मिले। दो मत रद्द हुए। चुनाव के लिए थाना अध्यक्ष जय सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल नियुक्त किया गया था। सुबह नौ बजे मतदान शुरू होते ही व्यापारियों ने मत का प्रयोग शुरू कर दिया। दोपहर तीन बजे तक ही 368 वोट डल गए थे और चार बजे से मतों की गिनती शुरू की गई। इसके बाद चुनाव कमेटी ने रूप को प्रधान और अनिल को उपप्रधान पद पर चुने जाने की घोषणा की। जीत के बाद रूप के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से प्रधान पद के चुनावों के लिए मंडी में गहमागहमी का माहौल बना हुआ था। इससे पहले चुनावी प्रक्रिया के दौरान खेमचंद मोंगा को महासचिव और गगन जिंदल को सहमति से कोषाध्यक्ष चुना गया था। प्रधान और उपप्रधान पद के दो-दो उम्मीदवार होने के कारण चुनाव करवाया गया। नवनिर्वाचित प्रधान रूप ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य रहेगा। वह अपने कार्यकाल में किसी भी व्यापारी को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed