{"_id":"63a5eb39927c3c078844dcfa","slug":"rohtak-pgi-refuses-pension-to-134-hiv-patients-due-to-lack-of-budget-fatehabad-news-hsr6505631154","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बजट न होने का हवाला दे 134 एचआईवी पीड़ितों को रोहतक पीजीआई ने पेंशन देने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बजट न होने का हवाला दे 134 एचआईवी पीड़ितों को रोहतक पीजीआई ने पेंशन देने से किया मना
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एचआईवी जांच केंद्र।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने करीब तीन साल पहले एचआईवी पीड़ितों को पेंशन देने की घोषणा की थी लेकिन फतेहाबाद जिले में उपचार ले रहे पीड़ितों को इसका अब तक फायदा नहीं मिला है। शर्तें पूरी करके दस्तावेज एआरटी सेंटर रोहतक पीजीआई भेजे जाने के बावजूद पेंशन जारी करने से मना कर दिया गया है। कारण ये है कि पेंशन देने के लिए विभाग के पास बजट ही नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद के लिंक एआरटी सेंटर से 134 एचआईवी पीड़ितों के दस्तावेज रोहतक के एआरटी सेंटर में भेजे गए हैं। जिले में 380 पीड़ितों का उपचार चल रहा है। मरीज यहां के लिंक एआरटी से दवा ले रहे हैं। बता दें कि जिले में इस साल सात माह में जांच के दौरान 113 एचआईवी संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें 14 गर्भवती भी शामिल हैं। संवाद
380 मरीज ले रहे दवाई, शर्तें अब तक 134 ने की पूरी
स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद से एचआईवी का 380 मरीज उपचार ले रहे हैं। जो कि अलग-अलग जिलों से भी है। लेकिन अभी तक 134 संक्रमित ही शर्तें पूरी कर पाए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो संक्रमित मरीज की वार्षिक आय दो लाख से कम होनी चाहिए। इसके अलावा वह हरियाणा निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा का निवासी, दवाई चंडीगढ़ से फिर भी पेंशन से इंकार
एचआईवी पीड़ितों हरियाणा निवासी होने के बावजूद पेंशन लेने के हकदार नहीं बन पा रहे हैं। कारण ये है कि वह चंडीगढ़ से दवाई ले रहे हैं। फतेहाबाद क्षेत्र निवासी एक युवती और बुजुर्ग चंडीगढ़ से दवाई ले रहे हैं और लगातार चल रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने पेंशन के लिए आवेदन लेने से मना कर दिया है। कारण ये है कि वह हरियाणा के जिलों की जगह चंडीगढ़ से दवाई ले रहे हैं।
जिले में सात माह में मिल चुके हैं 113 एचआईवी पीड़ितों
माह मरीजों की जांच संक्रमित मिले गर्भवती की जांच संक्रमित मिले
अप्रैल 2197 11 1683 1
मई 1851 11 1614 2
जून 1475 11 1929 3
जुलाई 1186 19 1464 0
अगस्त 1221 17 1731 2
सितंबर 1209 18 1507 6
अक्टूबर 985 12 1355 0
कोट
फतेहाबाद जिले से दस्तावेज आ चुके हैं लेकिन अभी बजट नहीं है। बजट आने के बाद संबंधित मरीजों को पेंशन जारी कर दी जाएगी।
-अरुण कुमार, काउंसलर एवं नोडल अधिकारी, एआरटी सेंटर रोहतक पीजीआई
कोट
एचआईवी पीड़ितों की पेंशन जारी न होने का मामला अभी संज्ञान में आया है। संबंधित इंचार्ज से जानकारी ली जाएगी, अगर कहीं दिक्कत आ रही है तो उसे दूर किया जाएगा।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन