फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Robin won the wrestling competition in the 70 kg weight category.

Fatehabad News: 70 किलो भारवर्ग में रोबिन ने जीता दंगल

Thu, 25 Sep 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 25 Sep 2025 11:25 PM IST
सार

फतेहाबाद के दौलतपुर गांव में तीसरे विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की उपस्थिति से सैकड़ों खेलप्रेमी आकर्षित हुए। महिला पहलवानों ने भी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Robin won the wrestling competition in the 70 kg weight category.
गांव दौलतपुर में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। स्रोत : आयोजक

विस्तार

फतेहाबाद। श्री दादी मसानी केसरी कुश्ती अखाड़ा एवं दौलतपुरिया स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गांव दौलतपुर में वीरवार को तीसरे विशाल कुश्ती दंगल और मेले का आयोजन किया गया। दंगल में 20, 24, 26, 30, 40, 50, 60, 70 व 70 से अधिक भार वर्ग के मुकाबले करवाए गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 20 किलो भारवर्ग में लक्ष्य, 22 किलो भारवर्ग में दीक्षांत, 24 किलो भारवर्ग में कार्तिक, 26 किलो भारवर्ग में सिद्धांत, 30 किलो भारवर्ग में हैप्पी, 40 किलो भारवर्ग में प्रतीक, 50 किलो भारवर्ग में सुखविंद्र, 60 किलो भारवर्ग में जतिन, 70 किलो भारवर्ग में रोबिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस कुश्ती दंगल की खास बात यह रही कि इसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। इन पहलवानों की कुश्तियां देखने के लिए गांव दौलतपुर ही नहीं फतेहाबाद व आसपास के अनेक गांवों से सैंकड़ों की संख्या में खेलप्रेमी पहुंचे और खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती दंगल में महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महाशक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भवानी सिंह ने किया। उन्होंने खिलाडिय़ों से परिचय कर उनसे खेल को खेल भावना से खेलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सरपंच संजय वर्मा, प्रदीप बराड़, मनोज चोपड़ा, सतीश गढ़वाल, मुकेश बराड़, सुरेश सामरिया, साहिल सामरिया, अमित सामरिया, अशोक पहलवान, डॉ. विक्रम बराड़, सुनील सक्सेना मौजूद रहे।
सरपंच संजय वर्मा व दौलतपुरिया स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान एवं फतेहाबाद केसरी सज्जन पहलवान ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed