{"_id":"685063732a07a531710199c8","slug":"roadways-employees-will-block-the-roads-today-fatehabad-news-c-21-1-hsr1019-648992-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे चक्का जाम
Tue, 17 Jun 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। रोडवेज डिपो फतेहाबाद के परिचालक कृष्ण कुंडू के मारपीट के विरोध में कर्मचारी मंगलवार को बसों का चक्का जाम करेंगे। कर्मचारियों ने प्रशासन को सुबह 3 बजे तक का समय दिया है।
सांझा मोर्चा के पदाधिकारी सूबे सिंह सचिव ने बताया कि फतेहाबाद डिपो की बस हरिद्वार से आ रही थी। बस जब अग्रोहा के पास पहुंची तो कुछ युवकों ने परिचालक के साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। परिचालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। वहीं हमले के विरोध में कर्मचारी लामबंद हो गए।
कर्मचारियों ने बैठक कर पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है, अगर मंगलवार सुबह तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो सांझा मोर्चा यूनियन और उससे जुड़े अन्य संगठन चक्का जाम कर देंगे। यूनियन ने इस बारे में कार्रवाई के महाप्रबंधक को पत्र भी लिखा है।