{"_id":"65cfa3db9e322278cb0c3d94","slug":"roadways-employees-are-on-strike-in-tohana-kilometer-scheme-buses-run-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-112794-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टोहाना में रोडवेज के कर्मचारी रहे हड़ताल पर, किलोमीटर स्कीम की बसें चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टोहाना में रोडवेज के कर्मचारी रहे हड़ताल पर, किलोमीटर स्कीम की बसें चलीं
विज्ञापन
बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए रोडवेज कर्मी।
टोहाना। बस स्टैंड परिसर में 11 ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर की गई हड़ताल का मिला-जुला असर देखने को मिला। तरफ जहां रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। वहीं दूसरी तरफ किलोमीटर स्कीम व अन्य रोडवेज बसे चलती हुईं नजर आईं जिसके चलते आमजन को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
रोडवेज कर्मियों ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वे सरकार के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि उनकी मांगों को सरकार माने। किसान नेता चंद्रभान, तकदीर कन्हड़ी, कुलदीप सिंह ने बताया कि सांझा मोर्चा के आह्वान पर तानाशाही सरकार के खिलाफ यह प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर वर्ग के खिलाफ सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां किसानों को रोकने के लिए पूरी तरह से रास्तों को बंद कर दिया है जो पूरी तरह से गलत है वे किसानों के साथ हैं। वहीं अड्डा इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि रोडवेज के अनेक कर्मचारी काम पर हैं जिसके चलते बसें चल रही हैं। जो कर्मचारी हड़ताल पर है उनकी हाजिरी में हड़ताल भरी जाएगी।
इन विभाग के कर्मचारी भी रहे हड़ताल पर
शहर के पुराने एसडीएम कोर्ट में ग्रामीण सफाई कर्मचारी व मिड-डे मील वर्कर हड़ताल पर रही हैं, वही नगर परिषद के कर्मियों सहित अनेक विभागों के कर्मियों ने प्रदर्शन किया और सभी प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड पर पहुंचे।