फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Roadways buses sent from the district to Kurukshetra, passengers troubled

Fatehabad News: जिले से कुरुक्षेत्र भेजी गईं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Sat, 21 Jun 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses sent from the district to Kurukshetra, passengers troubled
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
फतेहाबाद। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए रोडवेज की 92 बसें भेजे गईं। जिस कारण जिले के यात्रियों को शनिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि बसें दोपहर तीन बजे के बाद लौट आईं, लेकिन तब तक लंबे व ग्रामीण रूट प्रभावित हो चुके थे। शनिवार को फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रही। इतनी बड़ी संख्या में बसें भेजे जाने के कारण, विशेषकर ग्रामीण और लंबी दूरी के रूटों पर बसों की संख्या में भारी कमी आ गई थी। चंडीगढ़, दिल्ली, हिसार, और सिरसा जैसे प्रमुख गंतव्यों के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पुराना बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे यात्री राजेश, संदीप, अमित, सुषमा ने बताया कि उन्हें बस पकड़ने के लिए सामान्य से दोगुना समय लगा। आम दिनों में सिरसा हिसार जाने के लिए हर 10 मिनट में बस मिल जाती है, लेकिन शनिवार काे उन्हें 20 से 25 मिनट का इंतजार करना पड़ा। बसों के जाने से सबसे ज्यादा असर ग्रामीण रूटों पर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

दोपहर बार लौटीं बसें

फतेहाबाद से कुरुक्षेत्र के लिए गई बसें शनिवार को दोपहर तीन बजे के बाद बसें लौटकर आई, जिसके बाद बसाें को रूट पर चलाया गया। जिसके बाद बस में सफर करने वाले लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर से पहले काफी यात्री अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों का उपयोग कर चुके थे। जिले में तीन दिन तक चली हड़ताल के बाद यातायात व्यवस्था के सही हाेने की बात थी, लेकिन कार्यक्रम होने के चलते फिर से दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed